{"_id":"6a2d55eac987db33360ef519","slug":"bihar-news-murder-acussed-arrested-beating-yamaha-agency-manager-to-death-darbhanga-news-c-1-1-noi1239-4390022-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: नौकरी से निकाला तो बन गया कातिल! एजेंसी मैनेजर पर बाइक के शॉकर से हमला कर ली जान, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: नौकरी से निकाला तो बन गया कातिल! एजेंसी मैनेजर पर बाइक के शॉकर से हमला कर ली जान, आरोपी गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
सार
दरभंगा में यामाहा एजेंसी के मैनेजर मोहम्मद फैज़ अहमद की हत्या के मामले में पुलिस ने पूर्व कर्मचारी सोनू पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। नौकरी से निकाले जाने की रंजिश और पैसों के विवाद में उसने मोटरसाइकिल के शॉकर से हमला कर हत्या कर दी थी।
पुलिस गिरफ्त में हत्या आरोपी सोनू पासवान
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
दरभंगा के अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र में यामाहा एजेंसी के मैनेजर मोहम्मद फैज़ अहमद की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, हत्या एजेंसी के ही एक पूर्व कर्मचारी ने पुरानी रंजिश और पैसों के विवाद के चलते की थी।
शुक्रवार शाम हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया था। घटना से नाराज परिजनों ने रात में नेशनल सिनेमा चौक के पास सड़क जाम कर प्रदर्शन भी किया था। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था, जिसके बाद जाम समाप्त कराया गया।
पूर्व कर्मचारी ने दिया वारदात को अंजाम
सदर एसडीपीओ राजीव कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनू पासवान के रूप में हुई है। वह पहले यामाहा एजेंसी में कार्यरत था, लेकिन कुछ समय पहले उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। पुलिस जांच में सामने आया है कि एजेंसी के मैनेजर मोहम्मद फैज़ अहमद के कहने पर ही आरोपी को नौकरी से हटाया गया था। इसी बात को लेकर वह रंजिश रखे हुए था। इसके अलावा दोनों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर भी विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
हत्या से एक घंटे पहले पहुंचा था एजेंसी
पुलिस के मुताबिक, घटना वाले दिन आरोपी वारदात से करीब एक घंटे पहले एजेंसी पहुंचा था। मौका मिलते ही उसने मोटरसाइकिल के शॉकर से मैनेजर पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल फैज़ अहमद की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।
ये भी पढ़ें- Bihar: एनडीए में सब कुछ 'ऑल इज वेल', दीपक प्रकाश को लेकर सबकुछ स्पष्ट; उपेंद्र कुशवाहा को क्या आश्वासन मिला?
छापेमारी कर आरोपी को दबोचा
घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक स्कूटी, मोटरसाइकिल का शॉकर और कैंची बरामद की। इसके बाद देर रात आरोपी को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली।
न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी
डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। वहीं, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया है।