Bihar News: शादी की खुशियों में खून! भतीजे ने चाचा को लोहे के पाइप से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
Bihar News: दरभंगा में शादी की तैयारी के दौरान हुए विवाद में भतीजे ने अपने चाचा की लोहे के पाइप से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी अपने पिता की हत्या कर चुका है, जिससे गांव में दहशत का माहौल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र के लोआम गांव में रविवार की शाम शादी समारोह की चल रही तैयारी के दौरान हुए विवाद में भतीजे छोटू राम ने चाचा कमलू राम की लोहे के पाइप से पिट-पिटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी भतीजे छोटू राम को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी ने करीब 10 साल पहले अपने पिता जगदीश राम की भी लोहे की रॉड से प्रहार कर हत्या कर दी थी।
घर में मचा कोहराम, अचानक किया हमला
शादी का माहौल मातम में बदला
ये भी पढ़ें: मोतिहारी में ‘कफन योजना’ में बड़ा घोटाला, एक ही खाते में सैकड़ों बार भेजी गई राशि
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
इस संबंध में सकतपुर थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, वहीं गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X