पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Love Marriage Ends in Blood Cop Kills Niece's Husband After Tricking Him, Attempts Suicide

Bihar: तीन साल बाद लौटा था प्रेमी जोड़ा, चाचा ने खेल देखने के बहाने बुलाकर ले ली जान; फिर खुद को भी मारी गोली

Fri, 26 Jun 2026 02:35 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Fri, 26 Jun 2026 02:35 PM IST
सार

दरभंगा के ओझॉल गांव में पटना पुलिस में तैनात एक दारोगा पर अपनी भतीजी की लव मैरिज से नाराज होकर युवक सुनील सहनी की हत्या करने का आरोप है। वारदात के बाद दारोगा ने खुद को भी गोली मार ली। गंभीर हालत में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस और एफएसएल टीम मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Love Marriage Ends in Blood Cop Kills Niece's Husband After Tricking Him, Attempts Suicide
फाइल फोटो : सुनील सहनी और सानिया - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ओझोल गांव में शुक्रवार तड़के दो समुदायों के युवकों के बीच हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान ओझोल निवासी दिलीप सहनी के 31 वर्षीय पुत्र सुनील सहनी के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान मोहम्मद इलियास के 40 वर्षीय पुत्र मोहम्मद मोबिन के रूप में हुई है, जो पटना जिले में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। वह दो दिन पहले मोहर्रम के अवसर पर छुट्टी लेकर अपने गांव आए थे।
विज्ञापन

 

बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे सुनील सहनी अपने चार साथियों के साथ ओझोल स्थित अखाड़ा के इमामबाड़ा के पास पहुंचा। आरोप है कि उसने कमर से पिस्तौल निकालकर मरकरी लाइट पर गोली चला दी, जिससे वहां अंधेरा हो गया। उसी समय सलात-ओ-सलाम के बाद लोग लौट रहे थे। इस दौरान सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद मोबिन ने सुनील को ऐसा करने से मना किया। आरोप है कि इसी बात पर सुनील ने मोहम्मद मोबिन के पेट में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।

विज्ञापन

 

गोली चलने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद मौजूद लोगों ने सुनील को घेर लिया और लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। इसी दौरान किसी ने धारदार फरसे से उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घायल मोहम्मद मोबिन को गंभीर हालत में बेंता थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

घटना की सूचना मिलते ही बहादुरपुर थानाध्यक्ष प्रसुनजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखे तथा खून से सना एक फरसा बरामद किया है। एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं।

 

थानाध्यक्ष प्रसुनजय कुमार ने बताया कि सुनील सहनी के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। फिलहाल गांव में पुलिस कैंप कर रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि मृतक सुनील सहनी के खिलाफ पहले से आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। करीब दो महीने पहले उस पर सीतामढ़ी जिले के पुपरी में किराये के मकान में रह रही अपनी पत्नी को गोली मारने का भी आरोप है, जिसके बाद वह फरार चल रहा था।
ये भी पढ़ें-  Bihar: पहले बच्चे के जन्म का था इंतजार, पति ने गर्भवती पत्नी की ले ली जान; हत्या के बाद किसे लगाया फोन?
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed