फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   supriya shrinate attacks pm narendra modi in darbhanga over paper leak student protest midnight reel

Bihar News: रात 12 बजे की रील पर सियासी वार, सुप्रिया श्रीनेत बोलीं- पीएम की बौखलाहट साफ दिख रही है

Sat, 01 Aug 2026 10:29 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Sat, 01 Aug 2026 10:29 PM IST
सार

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने दरभंगा दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पेपर लीक, छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई और राजनीतिक बयानबाजी को लेकर प्रधानमंत्री से देश से माफी मांगने की बात कही। श्रीनेत ने आरोप लगाया कि छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार हुआ और सरकार इसके लिए जिम्मेदार है।

विज्ञापन
supriya shrinate attacks pm narendra modi in darbhanga over paper leak student protest midnight reel
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत दो दिवसीय दौरे पर दरभंगा पहुंचीं। सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कई मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिनसे देश को माफी मांगनी चाहिए, वही देश को माफ करने की बात कर रहे हैं। सुप्रिया श्रीनेत ने पेपर लीक, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई, महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा और राजनीतिक बयानबाजी जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री को घेरा।

विज्ञापन

'जिन्हें माफी मांगनी चाहिए, वही देश को माफ करने की बात कर रहे हैं'

विज्ञापन

प्रेस वार्ता में सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश से माफी मांगनी चाहिए, लेकिन वह उल्टा देश को माफ करने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह किस तरह की विडंबना है और ऐसी बेहयाई आखिर कहां से आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेपर लीक और छात्रों पर कार्रवाई को लेकर सरकार पर हमला

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि प्रधानमंत्री को देश से पेपर लीक मामले पर माफी मांगनी चाहिए। उनका आरोप था कि सरकार की नीतियों और पुलिस की कार्रवाई के कारण दिल्ली में एक छात्रा आज भी वेंटिलेटर पर है।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान छात्रों और छात्राओं के कपड़े फाड़े गए, उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया और उनके साथ अमानवीय व्यवहार हुआ। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं की जिम्मेदारी सरकार की है और प्रधानमंत्री को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।

'छात्रों को कील लगे डंडों से पीटा गया, करंट और पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ'

कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कील लगे डंडों से हमला किया गया। उन्होंने कहा कि छात्रों को करंट लगाया गया और पैलेट गन का भी इस्तेमाल किया गया। उन्होंने इन घटनाओं को गंभीर बताते हुए कहा कि इसके लिए भी प्रधानमंत्री को देश से माफी मांगनी चाहिए।

भाषा और राजनीतिक बयानबाजी पर भी उठाए सवाल

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि प्रधानमंत्री सार्वजनिक मंचों से कांग्रेस के लिए "जर्सी गाय", "विधवा" और "50 करोड़ की गर्लफ्रेंड" जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी भाषा लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है और इसके लिए भी प्रधानमंत्री को माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ऐसे लोगों को सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं, जो महिलाओं को बलात्कार की धमकी देने जैसी आपत्तिजनक बातें करते हैं।

भाजपा नेताओं पर भी लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा के कई नेता लगातार अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने सांसद रमेश बिधूड़ी के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को पहले अपनी पार्टी के नेताओं की भाषा पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जो नेता मंच से गोली मारने जैसी बातें करते हैं, उन्हें पार्टी में बढ़ावा दिया जाता है और मंत्री तक बना दिया जाता है। सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि जिस समय प्रधानमंत्री को देश से माफी मांगनी चाहिए थी, उस समय वह देश को माफ करने की बात कर रहे हैं। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया।

उम्र और आधी रात की रील पर भी किया तंज

सुप्रिया श्रीनेत ने प्रधानमंत्री की उम्र का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय परंपरा में 75 वर्ष की आयु के बाद संन्यास की बात कही जाती है। उन्होंने कहा कि आधी रात को वीडियो और रील बनाकर सोशल मीडिया पर डालने से यह नहीं माना जा सकता कि देश का युवा वर्ग उनकी हर बात स्वीकार कर लेगा। उन्होंने कहा कि देश का युवा यह पूछ रहा है कि पेपर लीक क्यों हुआ, लेकिन उसके जवाब में प्रधानमंत्री युवाओं को यह कह रहे हैं कि "मैंने तुम्हें माफ कर दिया।"

'रात 12 बजे रील डालने से डर और बौखलाहट दिख रही है'

प्रेस वार्ता के अंत में सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश से माफी मांगनी चाहिए, न कि देश को माफ करने की बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रात 12 बजे वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर रील डालने से प्रधानमंत्री के भीतर का डर, घबराहट और बौखलाहट साफ दिखाई दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed