सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Prisoner escapes dodging police

Bihar News: अस्पताल से फरार हुआ छेड़खानी का आरोपी, पुलिस की निगरानी पर उठे सवाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Fri, 27 Feb 2026 04:14 PM IST
विज्ञापन
सार

दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र में छेड़खानी के आरोप में पकड़ा गया आरोपी मणिकांत पासवान पुलिस हिरासत से फरार हो गया। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया था।

Bihar News : Prisoner escapes dodging police
बिरौल थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिरौल थाना पुलिस की गिरफ्त से एक कैदी फरार हो जाने का मामला सामने आया है। छेड़खानी के आरोप में ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया था, लेकिन स्वास्थ्य जांच के दौरान वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
Trending Videos


ग्रामीणों ने पकड़कर किया था पुलिस के हवाले

जानकारी के मुताबिक, बिरौल थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में बुधवार की रात एक महिला ने गांव के युवक मणिकांत पासवान पर जबरदस्ती और छेड़खानी का आरोप लगाया था। गुरुवार को महिला ने थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने आरोपी मणिकांत पासवान को पकड़ लिया और उसे बिरौल थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य जांच के दौरान अस्पताल से फरार

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को आरोपी की तबीयत खराब होने की बात सामने आई। इसके बाद बिरौल थानाध्यक्ष चंद्रमणी कुमार के निर्देश पर उसे स्वास्थ्य जांच के लिए बिरौल सीएचसी भेजा गया। लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। कैदी के फरार होने की खबर जंगल में आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई।

पढ़ें- Bihar News: कॉलेज के मैदान में अधेड़ का शव मिलने से सनसनी, पास से ‘तनी..हनी..जयश्री’ लिखा पत्र और जहर बरामद

तलाश में जुटी पुलिस

घटना के बाद पुलिस महकमा हरकत में आ गया है। चारों तरफ आरोपी की तलाश की जा रही है। डुमरी गांव समेत आसपास के इलाकों में सघन छापेमारी की जा रही है। इस मामले में बिरौल अनुमंडल के डीएसपी प्रभाकर तिवारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया था। उसकी तबीयत खराब होने के कारण उसे स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल भेजा गया था, जहां से वह फरार हो गया। उन्होंने कहा कि महिला के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed