फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   darbhanga student protest turns violent stone pelting on police lathicharge tear gas city sp injured

Bihar News: दरभंगा में छात्र आंदोलन बेकाबू, पथराव में सिटी एसपी घायल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Thu, 23 Jul 2026 03:30 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Thu, 23 Jul 2026 03:30 PM IST
सार

दरभंगा में जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में निकला प्रदर्शन हिंसक हो गया। लोहिया चौक पर प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी, एक सिपाही और कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

विज्ञापन
darbhanga student protest turns violent stone pelting on police lathicharge tear gas city sp injured
पथराव करते उपद्रवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के बाद गुरुवार को दरभंगा में भी जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में हजारों छात्र सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शन के दौरान लहेरियासराय थाना क्षेत्र के लोहिया चौक पर स्थिति अचानक बिगड़ गई और कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस को लाठीचार्ज के साथ आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

विज्ञापन


सिटी एसपी और सिपाही समेत कई लोग घायल
पथराव में नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी एसपी) अशोक कुमार चौधरी घायल हो गए। उनके पैर में चोट लगने से खून बहने लगा। वहीं एक सिपाही के चेहरे पर गंभीर चोट आई है और उसे इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। पथराव की चपेट में कई राहगीर भी आ गए। जानकारी के मुताबिक करीब एक दर्जन आम लोगों को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने किया लाठीचार्ज, छोड़े सात राउंड आंसू गैस के गोले
हालात बिगड़ने के बाद पुलिस ने पहले प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब भीड़ नहीं मानी तो लाठीचार्ज किया गया। इसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए दंगा नियंत्रण के तहत सात राउंड आंसू गैस के गोले छोड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: बिहार का वीर सपूत देश पर कुर्बान, जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए BSF जवान चंदन सिंह शहीद


दो हजार से ज्यादा छात्र बिना सूचना पहुंचे
जानकारी के अनुसार करीब दो हजार से अधिक छात्र बिना किसी पूर्व सूचना के दरभंगा के कर्पूरी चौक पर जमा हुए। वहां से जुलूस निकालते हुए समाहरणालय रोड पहुंचे और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। इसी दौरान अचानक भीड़ के एक हिस्से ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया, जिसके बाद स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई।

डीएम, डीआईजी और एसएसपी ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी कौशल कुमार, डीआईजी मनोज कुमार तिवारी, एसएसपी जगुनाथ रेड्डी समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने हालात को काबू में करने के लिए मोर्चा संभाला और पूरे इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया। घटना के करीब दो घंटे बाद भी लहेरियासराय थाना क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। पुलिस पूरे इलाके में लगातार गश्त कर रही है और उपद्रव करने वालों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed