Bihar: परिचारी की करोड़ों की संपत्ति का खुलासा, रेड में 34 प्रॉपर्टी, थार और बैंक खातों के दस्तावेज मिले
बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने भोजपुर के गड़हनी स्थित प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय के कार्यालय परिचारी शिवानंद कुमार सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में तीन ठिकानों पर छापेमारी की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में भोजपुर जिले के गड़हनी प्रखंड स्थित प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय के कार्यालय परिचारी शिवानंद कुमार सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विशेष न्यायालय से तलाशी वारंट मिलने के बाद निगरानी की तीन टीमों ने 22 जुलाई को उनके भोजपुर स्थित आवास, घर और कार्यालय समेत तीन ठिकानों पर देर रात तक छापेमारी की।
आय से 253.8 प्रतिशत अधिक संपत्ति मिलने का आरोप
निगरानी ब्यूरो की जांच में सामने आया है कि शिवानंद कुमार सिंह ने अपनी ज्ञात आय से कहीं अधिक संपत्ति अर्जित की है। इस मामले में उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार उनके पास मौजूद संपत्ति उनकी ज्ञात आय से 253.8 प्रतिशत अधिक पाई गई है।
34 अचल संपत्तियां और तीन वाहन मिले
जांच के दौरान निगरानी टीम को शिवानंद कुमार सिंह और उनकी पत्नी चांदनी सिंह के नाम पर कुल 34 अचल संपत्तियां मिली हैं। इनकी अनुमानित कीमत 1.11 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। इसके अलावा करीब 17.24 लाख रुपये मूल्य के तीन वाहन और बैंक खातों में जमा नकद राशि का भी पता चला है।
ये भी पढ़ें- NEET पेपर लीक पर कटिहार में बवाल! समाहरणालय का गेट तोड़ने की कोशिश, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
छापेमारी में कई अहम दस्तावेज बरामद
निगरानी ब्यूरो ने छापेमारी के दौरान तीन भूमि एग्रीमेंट, 15 जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेज, 12 विक्रय डीड, एक मॉर्गेज डीड और पांच बैंक खातों से संबंधित दस्तावेज बरामद किए हैं।
इसके अलावा एक महिंद्रा थार और दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बताया कि बरामद दस्तावेजों और संपत्तियों की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।