फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Students marched protest against NEET paper leak; girls came Rakhi, flowers police person

Bihar: NEET पेपर लीक के विरोध में दरभंगा में छात्रों का अनोखा मार्च, पुलिस जवानों को बांधी राखी और दिए फूल

Fri, 24 Jul 2026 10:10 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Fri, 24 Jul 2026 10:10 PM IST
सार

दरभंगा में नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने शांतिपूर्ण तिरंगा मार्च निकाला। प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों को राखी बांधी और फूल भेंट कर बताया कि उनका आंदोलन न्याय और बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए है, न कि हिंसा के लिए।

विज्ञापन
Bihar News : Students marched protest against  NEET paper leak; girls came Rakhi, flowers police person
थाली में फूल लेकर प्रदर्शन करते छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीट प्रश्नपत्र लीक मामले की उच्चस्तरीय जांच और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार शाम दरभंगा में छात्र-छात्राओं ने शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकाला। यह प्रदर्शन कर्पूरी चौक से शुरू होकर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से होते हुए लहेरियासराय टावर तक पहुंचा। मार्च में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इस प्रदर्शन की सबसे खास बात यह रही कि छात्राएं हाथों में तिरंगा, फूलों की थाली और राखी लेकर निकलीं। लहेरियासराय टावर पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस जवानों की कलाई पर छात्राओं ने राखी बांधी और उन्हें फूल भेंट किए। छात्राओं ने कहा कि उनका आंदोलन न्याय और बेहतर शिक्षा व्यवस्था की मांग के लिए है, किसी तरह के उपद्रव के लिए नहीं।

विज्ञापन

छात्राओं ने कहा- पुलिस हमारे भाई, हमें सिर्फ न्याय चाहिए

विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल छात्रा स्वाति ने कहा कि हम पुलिस भाइयों का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच हो। दोषियों को सख्त सजा मिले और मेहनत करने वाले छात्रों का भविष्य सुरक्षित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम किसी तरह के उपद्रवी नहीं हैं। हम चाहते हैं कि शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता बनी रहे और मेहनत करने वाले विद्यार्थियों के साथ न्याय हो।

जांच और इस्तीफे की मांग दोहराई

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई। पूरे प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह मुस्तैद रहा।

दिनभर पुलिस रही अलर्ट, शाम को निकली अनोखी तिरंगा यात्रा

शुक्रवार को विभिन्न छात्र संगठनों ने प्रदर्शन की घोषणा की थी। इसे देखते हुए पूरे दिन शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा। हालांकि दिनभर किसी छात्र संगठन ने जुलूस या विरोध प्रदर्शन नहीं किया। शाम को निकली तिरंगा यात्रा ने सभी का ध्यान खींचा। इस दौरान छात्राओं ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को फूल दिए और उनकी कलाई पर राखी बांधी। छात्राओं ने कहा कि उनका आंदोलन न्याय दिलाने और बेहतर शिक्षा व्यवस्था की मांग के लिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed