सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Suspicious death of B.Tech student; sleeping friend room

Bihar: बीटेक छात्र की संदेहास्पद मौत, दोस्त के कमरे में मिला शव, परिवार में मातम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Thu, 26 Feb 2026 08:49 PM IST
विज्ञापन
सार

दरभंगा के शिवहर इंजिनियरिंग कालेज के फाइनल ईयर बीटेक छात्र आदित्य मिश्रा की संदेहास्पद मौत हो गई। वह अपने दोस्त आशीष कुमार के कमरे में सोया हुआ था। घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।

Bihar News : Suspicious death of B.Tech student; sleeping friend room
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शिवहर इंजिनियरिंग कालेज में पढ़ाई कर रहे दरभंगा निवासी बीटेक छात्र आदित्य मिश्रा की संदेहास्पद मौत हो गई। वह अपने दोस्त आशीष कुमार के कमरे में सोया हुआ था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। आदित्य अपने माता पिता की इकलौती संतान था।
Trending Videos


दोस्त के कमरे में मिला शव

जानकारी के अनुसार लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर मोहल्ला निवासी अजय कुमार मिश्रा का बेटा आदित्य मिश्रा शिवहर इंजिनियरिंग कालेज में कम्प्यूटर साइंस के फाइनल ईयर का छात्र था। वह सीतामढ़ी जिले के पुनौरा धाम स्थित एक किराये के मकान में रहता था। बताया गया है कि मंगलवार की रात वह छतौना बाजार स्थित अपने दोस्त आशीष कुमार के कमरे पर गया था। वहीं रात में वह सो गया। बुधवार की दोपहर तक जब आदित्य नहीं उठा तो आशीष ने उसे जगाने की कोशिश की। काफी प्रयास के बाद भी जब वह नहीं उठा तो आशीष ने कालेज के प्रिंसिपल को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया

घटना की सूचना आदित्य के पिता अजय कुमार मिश्रा को दी गई। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। गुरुवार की दोपहर शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया जाता है कि आशीष दो दिन पहले एक सड़क दुर्घटना में घायल हुआ था।

ये भी पढ़ें: मासूम की प्रार्थना रह गई अधूरी, ग्राउंड में खेलते-खेलते नौ साल की दिव्या की हार्ट अटैक से गई जान


परिवार में मातम का माहौल

घटना के बाद से आदित्य की मां और परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। मां बार बार बेहोश हो जा रही है। परिजन और आसपास के लोग उन्हें सांत्वना देने की कोशिश कर रहे हैं। आदित्य के पिता दरभंगा में दवा कारोबारी हैं। गुरुवार को शव को शिवहर से दरभंगा लाया गया। वहां से अंतिम संस्कार के लिए सिमरिया ले जाया गया है। परिवार वाले अभी कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं। अब तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed