सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Yamaha agency employee murdered with knife and iron rod in darbhanga Bihar

Bihar: यामाहा एजेंसी में मैनेजर की खौफनाक हत्या, CCTV में कैद हुई घटना; पहले रॉड से पीटा, फिर कैंची से किए वार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Sat, 13 Jun 2026 08:19 AM IST
विज्ञापन
सार

Darbhanga: दरभंगा के चंदन पट्टी चौक स्थित यामाहा एजेंसी में प्रबंधक मोहम्मद फ़ैज़ अहमद की लोहे की रॉड और कैंची से हमला कर हत्या कर दी गई। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है। पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका है और आरोपी पहले उसी एजेंसी में काम कर चुका है। 

Yamaha agency employee murdered with knife and iron rod in darbhanga Bihar
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दरभंगा के एपीएम थाना क्षेत्र के चंदन पट्टी चौक स्थित यामाहा एजेंसी में शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे दिल दहला देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई। एजेंसी में ड्यूटी के दौरान मोहम्मद फैज अहमद की बेरहमी से लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें एक युवक आराम से एजेंसी के अंदर जाता है और कुर्सी पर बैठे प्रबंधक पर हमला शुरू कर देता है, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो जाती है। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।



CCTV में कैद हुई हत्या की पूरी वारदात
इस सनसनीखेज घटना का एक्सक्लूसिव CCTV वीडियो सामने आया है। वीडियो के अनुसार, मोहम्मद फ़ैज़ अहमद शो-रूम में कंप्यूटर पर काम कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक हाथ में लोहे की रॉड लेकर अंदर प्रवेश करता है और बिना कुछ कहे सीधे उनके चेहरे पर हमला कर देता है। आरोपी लगातार रॉड से वार करता रहता है, जब तक कि फैज अहमद कुर्सी पर ही ढेर नहीं हो जाते। इतना ही नहीं, हमलावर का गुस्सा यहीं शांत नहीं होता। वह दोबारा लौटकर कैंची उठाता है और गर्दन पर ताबड़तोड़ वार करता है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बड़े आराम से शो-रूम के बाहर खड़ी स्कूटी पर सवार होकर फरार हो जाता है, जिसका CCTV वीडियो भी सामने आया है। कुछ देर बाद जब अन्य कर्मचारी पहुंचे तो फैज अहमद को खून से लथपथ हालत में देखकर हड़कंप मच गया और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि इस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है और आरोपी मृतक का परिचित बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या के विरोध में सड़क पर उतरे लोग
इधर घटना के विरोध में परिजन और स्थानीय लोगों ने शव को लेकर नगर थाना क्षेत्र के नेशनल सिनेमा चौक पर देर रात तक सड़क जाम कर दिया। आक्रोशित लोग आरोपी की जल्द गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि एनकाउंटर की मांग पर भी अड़े रहे। सड़क जाम कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. जमाल हसन ने कहा कि हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर सीधा एनकाउंटर किया जाए, न कि उसे जेल भेजा जाए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को 24 घंटे के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। लोगों का कहना था कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई से ही अपराधियों में खौफ पैदा होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बिहार में शराबबंदी की खुली पोल! नशे में धुत मिले पीएचसी प्रभारी, कमरे से बरामद हुईं शराब की बोतलें

आरोपी की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी
वहीं, पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। डीएसपी सदर राजीव कुमार ने बताया कि पुराने विवाद में यामाहा एजेंसी के प्रबंधक की हत्या की गई है। आरोपी युवक भी पहले इसी एजेंसी में काम करता था। मृतक के साथ उसके किसी पुराने विवाद की बात सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed