{"_id":"69c60688e3da109d4109c0cd","slug":"bihar-news-young-man-death-stabbing-incident-during-orchestra-darbhanga-news-c-1-1-noi1239-4096081-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: ओर्केस्ट्रा के दौरान चाकूबाजी में युवक की मौत, दो घायल, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: ओर्केस्ट्रा के दौरान चाकूबाजी में युवक की मौत, दो घायल, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 10:10 AM IST
विज्ञापन
सार
दरभंगा के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के नदियामी गांव में चैती दुर्गा पूजा के दौरान आयोजित ओर्केस्ट्रा कार्यक्रम में झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान मिथिलेश तांती (20) की चाकू मारकर मौत हो गई और दो अन्य युवक घायल हुए।
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के नदियामी गांव में बीती रात ओर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान हिंसक झगड़े ने एक युवक की जान ले ली और दो अन्य घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया और अन्य की तलाश शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मिथिलेश तांती (20) के रूप में हुई है। घायल दोनों युवकों का इलाज बिरौल के निजी अस्पताल में चल रहा है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीच भेज दिया गया है।
बीती रात नदियामी गांव में चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर ओर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। रात के समय आपसी कहासुनी और विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि ओर्केस्ट्रा देखने आए कुंदन मुखिया और विपिन मुखिया ने चाकू निकाल कर वार किया। इस दौरान मिथिलेश तांती की मौके पर मौत हो गई जबकि झगड़ा छुड़ाने के प्रयास में दो और युवक चाकू लगने से घायल हो गए।
ये भी पढ़ें: फर्जी बीएड अंकपत्र पर बनी शिक्षिका, निगरानी जांच में खुला बड़ा खेल, अब दर्ज हुआ केस
पुलिस ने की कार्यवाही
बिरौल एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को तुरंत तैनात कर हालात को शांत करवा दिया गया। घटना की पूरी जांच चल रही है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। चैती दुर्गा पूजा के दौरान ओर्केस्ट्रा कार्यक्रम की अनुमति और उसके नियमों का पालन भी इस मामले में जांच का विषय है। पुलिस ने पूरे गांव में सुरक्षा कड़ी कर दी है और घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।
Trending Videos