{"_id":"699db8d21fa006dca7084fd6","slug":"bihar-news-young-man-shot-in-stomach-dispute-between-friends-darbhanga-news-c-1-1-noi1239-3988106-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: दोस्तों के विवाद में चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल, डीएमसीएच में जारी इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: दोस्तों के विवाद में चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल, डीएमसीएच में जारी इलाज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 08:29 PM IST
विज्ञापन
सार
दरभंगा के अलीनगर मोहल्ले में दोस्तों के विवाद के दौरान गौरव चौधरी नामक युवक को पेट में गोली लगी। उसे गंभीर हालत में डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गोली किसने चलाई।
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के अलीनगर मोहल्ले में दिन दहाड़े एक युवक को दोस्तों के विवाद के दौरान गोली मार दी गई। गोली पेट में लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की पहचान रानीपुर का गौरव चौधरी के रूप में हुई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार घटना अलीनगर मोहल्ले के हनुमान मंदिर के पीछे हुई। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग वहां पहुंचे तो गौरव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। लोगों ने तुरंत पुलिस और डायल 112 को सूचना दी। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल भेजकर उसका इलाज शुरू कराया। गोली पेट के दाहिने हिस्से में लगी है।
पुलिस ने शुरू की जांच
सदर एसडीपीओ राजीव कुमार ने बताया कि यह घटना दोस्तों के बीच हुए झगड़े का नतीजा प्रतीत होती है। सभी एक-दूसरे को जानते हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि गोली किसने चलाई। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: अंधविश्वास को लेकर जमकर हुई तलवारबाजी, पांच घायल; तीन की हालत गंभीर
घटना की जानकारी मिलते ही गौरव चौधरी के परिजन अस्पताल पहुंच गए। पड़ोसियों और स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन को सहयोग किया। पुलिस ने पूरे इलाके में पूछताछ और छानबीन शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से मामले की त्वरित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस घटना ने इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं और किसी भी स्थिति में हिंसा न करें।
Trending Videos