सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Labour Minister Arun Shankar Prasad Escapes Unhurt After Attack While Visiting Accident Victim's Family

Bihar News: श्रम मंत्री अरुण शंकर प्रसाद पर हमला, बाल-बाल बचे; सड़क हादसे के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Mon, 08 Jun 2026 08:57 AM IST
विज्ञापन
सार

सड़क हादसे में जान गंवाने वाले युवक के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद विरोध प्रदर्शन के बीच घिर गए। इस दौरान उनकी गाड़ी पर हमला होने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि मंत्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

Bihar: Labour Minister Arun Shankar Prasad Escapes Unhurt After Attack While Visiting Accident Victim's Family
श्रम मंत्री पर हमला, गाड़ी क्षतिग्रस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री एवं खजौली से भाजपा विधायक अरुण शंकर प्रसाद पर कथित रूप से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में मंत्री की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि वे बाल-बाल बच गए। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


जानकारी के अनुसार मंत्री अरुण शंकर प्रसाद कलुआही थाना क्षेत्र के ठाहर गांव पहुंचे थे। यहां सड़क हादसे में मृत युवक कृष्ण कुमार ठाकुर के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना देने का कार्यक्रम था। कृष्ण कुमार ठाकुर, जुगे ठाकुर के पुत्र थे और हाल ही में एक सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मंत्री के गांव पहुंचते ही बड़ी संख्या में महिला और पुरुष वहां एकत्र हो गए और नारेबाजी शुरू कर दी। इसी दौरान कुछ लोगों ने मंत्री के काफिले का विरोध करते हुए उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया। घटना में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि मंत्री को किसी प्रकार की शारीरिक चोट नहीं आई।
विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढ़ें: Bihar BJP: संगठन विस्तार व मजबूती को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सरावगी ने की बड़ी बैठक, कार्ययोजना पर हुआ मंथन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि मंत्री मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे थे लेकिन वहां मौजूद कुछ लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया।

पुलिस के अनुसार घटना के कारणों और हमले में शामिल लोगों की पहचान के लिए जांच की जा रही है। मौके से मिले तथ्यों, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की पड़ताल में जुटी हुई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed