सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Viral Video Claims Woman Married Her Son-in-Law, Social Media Abuzz Details in Hindi

यूपी में एक और सास-दामाद की लव स्टोरी: महिला पर आया जमाई का दिल, दोनों ने कोर्ट में की शादी; सामने आया वीडियो

अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर देहात Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 08 Jun 2026 10:17 AM IST
विज्ञापन
सार

कानपुर देहात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार दोपहर को वायरल हुआ। वायरल वीडियो में एक महिला और पुरुष के कोर्ट में शादी करने का दावा किया गया है। वीडियो में दोनों गले में फूल माला पहने और शादी का प्रमाण पत्र दिखाते दिख रहे हैं।

UP Viral Video Claims Woman Married Her Son-in-Law, Social Media Abuzz Details in Hindi
saas damad love story - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात से रिश्तों की एक ऐसी उलझी हुई तस्वीर सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया से लेकर स्थानीय स्तर तक हर जगह हलचल मचा दी है। अकबरपुर क्षेत्र में एक महिला और उसके दामाद द्वारा कोर्ट मैरिज किए जाने का दावा किया जा रहा है, जिसके बाद से लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस घटना ने हाल ही में अलीगढ़ में सामने आए सास-दामाद के प्रेम संबंधों की कहानी की याद दिला दी है।
Trending Videos


प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला और उसके दामाद ने आपसी सहमति से कोर्ट मैरिज कर ली है। दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सास और दामाद अपने फैसले को सही ठहरा रहे हैं, साथ ही लोगों से उनके इस नए रिश्ते को स्वीकार करने और आशीर्वाद देने की अपील करता दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा का प्रमुख विषय बन गया है। वीडियो में दोनों काफी सहज और अपने निर्णय पर अडिग नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

 

सास-दामाद की शादी का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
दरअसल, कानपुर देहात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार दोपहर को वायरल हुआ। वायरल वीडियो में एक महिला और पुरुष के कोर्ट में शादी करने का दावा किया गया है। वीडियो में दोनों गले में फूल माला पहने और शादी का प्रमाण पत्र दिखाते दिख रहे हैं। इसके साथ ही वीडियो पर लिखा है कि सास से दामाद ने की शादी, कानपुर देहात अकबरपुर।

वीडियो पर कोर्ट मैरिज कर लिए, आशीर्वाद दे दो भी लिखा है। इसके साथ ही वीडियो पर गाना लगाया गया है कि लव मैरिज करेंगे कोर्ट में, मेरी हां में बस हां राखिए। वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस रिश्ते पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

वीडियो वायरल होने के बाद दोनों के परिजन की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है। अकबरपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच करवाई जा रही है। अभी तक किसी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। 

स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा आम है कि महिला और उसके दामाद के बीच लंबे समय से करीबी संबंध थे। इस दावे की आधिकारिक पुष्टि भले ही न हुई हो, लेकिन सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं और स्थानीय स्तर पर सामने आ रही जानकारियों के आधार पर ही इस मामले को देखा जा रहा है। 

बताया जा रहा है कि दोनों के इस रिश्ते की जानकारी सामने आने के बाद परिवार और आसपास के लोग हैरान हैं। पारंपरिक सामाजिक मान्यताओं के विपरीत इस संबंध को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। 

 

कुछ लोग इसे दोनों की व्यक्तिगत पसंद का मामला बता रहे हैं, वहीं कई लोग इस रिश्ते की नैतिकता पर सवाल भी उठा रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी इस घटना को लेकर बड़ी संख्या में लोग अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं, जिससे यह मामला और भी चर्चा में आ गया है।
 

यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कोर्ट मैरिज कब और कहां हुई। कोर्ट मैरिज से जुड़े दस्तावेजों को लेकर भी कोई आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं हुई है। फिलहाल, इस पूरे मामले में कई कड़ियां अनसुलझी हैं। पुलिस के पास भी इस संबंध में किसी प्रकार की कानूनी शिकायत या पुलिस कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है। स्थानीय प्रशासन या पुलिस की ओर से भी अब तक कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed