सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Weather Update: City swelters five days after 'Nautapa'; mercury crosses 40°C again

Weather Update: नाैतपा के पांच दिन बाद कानपुर तपा, पारा फिर 40 डिग्री पार, मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 08 Jun 2026 10:47 AM IST
विज्ञापन
सार

Weather Update: दोपहर में लू चली और तापमान से अधिक गर्मी महसूस हुई। हीट इंडेक्स और यूवी इंडेक्स दोनों बढ़े। 

Weather Update: City swelters five days after 'Nautapa'; mercury crosses 40°C again
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नौतपा गुजरने के पांच दिन बाद रविवार को शहर तपा है। चकेरी स्थित एयरफोर्स मौसम केंद्र में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, सीएसए की मौसम वेधशाला में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री रहा। इसके साथ ही हीट इंडेक्स और यूवी इंडेक्स दोनों बढ़ गए। इससे शहरियों को तापमान से दो से तीन डिग्री अधिक गर्मी महसूस हुई। लोगों को पसीने वाली गर्मी ने बेहाल किया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी पारा एक-दो डिग्री और बढ़ सकता है। 11 जून को थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।
Trending Videos


वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि कानपुर मंडल में तापमान बढ़ने के साथ गर्मी के मौसम सूचकांक भी बढ़ गए हैं। शाम के समय उमस के कारण हीट इंडेक्स 44 से 47 डिग्री तक पहुंच गया। इससे वास्तविक तापमान से अधिक गर्मी महसूस हुई। इसमें व्यक्ति का पसीना वाष्पीकृत नहीं हो पाता। इससे गर्मी अधिक लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही अधिकतम यूवी इंडेक्स 10 दर्ज किया गया। यूवी इंडेक्स का मतलब है कि परा बैंगनी किरणों का सीधे पड़ना। इससे धूप में त्वचा को अधिक नुकसान पहुंचने का खतरा अधिक रहता है। इसके साथ ही वेट-बल्ब तापमान रहा है। इसमें हवा में औसत आर्द्रता 31 से 43 प्रतिशत रहने के कारण वेट-बल्ब तापमान 27 से से 29 डिग्री के आसपास रहा।

तापमान का यह स्तर इंसानों के शरीर के लिए सुरक्षित सीमा 35 डिग्री वेट-बल्ब के नीचे है। फिर भी यह बहुत थका देने वाली गर्मी पैदा करता है। 24 घंटे में अधिकतम तापमान 2.2 डिग्री बढ़ा है। वहीं, बादलों के रहने से रात का न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री नीचे आया है।
विज्ञापन

माहौल में सुबह की नमी एक प्रतिशत और दोपहर में दो प्रतिशत नमी घटी है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बीच-बीच में बादल आ सकते हैं। 11 जून से मौसम में फिर बदलाव हो सकता है। लेकिन इस दौरान गर्मी तेज हो सकती है। मौसमी प्रणालियां बनी हैं लेकिन कानपुर परिक्षेत्र पर इसका असर आने की उम्मीद नहीं है।

तापमान
अधिकतम-40.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम-27.2 डिग्री सेल्सियस
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed