{"_id":"6a262bfededcdcc3610b4216","slug":"daughter-beaten-to-death-in-hardoi-needles-pricked-into-her-feet-to-make-it-look-like-a-snakebite-2026-06-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बेटी का कत्ल, सर्पदंश दर्शाने के लिए पैरों में सुई चुभोई, गुपचुप किया अंतिम संस्कार; बाप-ताऊ ने इसलिए मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बेटी का कत्ल, सर्पदंश दर्शाने के लिए पैरों में सुई चुभोई, गुपचुप किया अंतिम संस्कार; बाप-ताऊ ने इसलिए मारा
अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
Published by: Sharukh Khan
Updated Mon, 08 Jun 2026 08:49 AM IST
विज्ञापन
सार
यूपी के हरदोई में बाप ने अपने भाइयों और भाभी के साथ मिलकर बेटी की हत्या कर दी। बेटी को पहले पीटा, फिर गला कसकर मार डाला। आरोपियों ने सर्पदंश दर्शाने के लिए युवती के पैरों में सुई भी चुभोई। इसके बाद गुपचुप अंतिम संस्कार कर दिया। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
hardoi murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। संडीला कोतवाली इलाके के एक गांव में झूठी शान के लिए पिता ने अपने भाइयों और भाभी के साथ मिलकर बेटी की पीट-पीटकर कर हत्या कर दी। बेटी रात में चुपचाप घर से चली गई थी और सुबह वापस आई थी।
इससे नाराज होकर वारदात को अंजाम दिया गया। मामले को सर्पदंश से जोड़ने के लिए शव के पैरों में सुई भी चुभोई गई। परिजन ने बाग में बेटी का गुपचुप अंतिम संस्कार भी कर दिया। मां की शिकायत पर पुलिस ने पिता समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव समदखेड़ा निवासी महिला मिथिलेशा ने बताया कि बेटी शुभी (18) तीन जून की रात 12 बजे बिना कुछ बताए घर से चली गई थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इस बीच चार जून की सुबह वह घर आ गई।
विज्ञापन
Trending Videos

पिता रामदयाल ने गुस्से में बेटी को दो-तीन थप्पड़ मारे और फिर लेट गए। बेटी भी अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद ताऊ मुनेश, कल्लू, सुरेश और ताई माधुरी (मुनेश की पत्नी) ने शुभी के बारे में पूछा।
कमरे में होने का पता चलने पर आरोपियों ने दरवाजा खुलवाकर पीट-पीटकर शुभी की हत्या कर दी। इस दौरान रामदयाल भाइयों का सहयोग करता रहा। दावा है कि आरोपियों ने मां को न तो रोने दिया और न ही बेटी को देखने दिया। गांव में ही अपने बाग में अंतिम संस्कार कर दिया। शनिवार शाम मिथिलेशा ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
झूठी शान के लिए कत्ल, पिता समेत चार लोग गिरफ्तार
सीओ संतोष सिंह ने बताया कि मां की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या करने और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतका के पिता रामदयाल, ताऊ मुनेश, सुरेश और ताई माधुरी को गिरफ्तार किया गया है। इन चारों को न्यायालय से जेल भेज दिया गया है। कल्लू की तलाश जारी है।

दुपट्टे से कसा था गला, मां को भी दी धमकी
युवती की पीट-पीटकर हत्या के मामले में विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि युवती की मां ने पिटाई का विरोध किया तो उसे भी हत्या की धमकी दी। मामले को सर्पदंश और खुदकुशी के तौर पर ही गांव में बताने की धमकी भी आरोपियों ने युवती की मां को दी।

युवती के एक ही पैर में चार जगह सुई चुभोई गई। प्रयास यह था कि सर्पदंश जैसे निशान बन जाएं। इसमें सफलता न मिलने पर घटना को खुदकुशी के रूप में दर्शाने का प्रयास हुआ। इसके लिए किशोरी के ही दुपट्टे से उसका गला कसकर फंदा सा बनाया गया। गांव में यह भी प्रचारित किया गया कि बीमारी के कारण युवती ने खुदकुशी की है।