{"_id":"6a26581ce7080b9dec0f5b35","slug":"up-elderly-man-sleeping-outside-his-house-murdered-with-a-sharp-edged-weapon-2026-06-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या, चारपाई पर बाबा का खून से लथपथ शव देख चीख पड़ा पौत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या, चारपाई पर बाबा का खून से लथपथ शव देख चीख पड़ा पौत्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:21 AM IST
विज्ञापन
सार
यूपी के कन्नौज जिले में बुजुर्ग की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
मृतक की फाइल फोटो व बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सकरावा थाना क्षेत्र के देवपुर गांव में घर के बाहर चारपाई पर सो रहे एक बुजुर्ग की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। सुबह जब परिजनों ने बुजुर्ग को खून से लथपथ देखा तो चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस, फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
Trending Videos
देवपुर गांव निवासी श्रीकृष्ण बाथम (75) मंगलवार रात घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। देर रात अज्ञात बदमाशों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। सुबह उनका पोता घर से बाहर निकला तो चारपाई पर बाबा का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। यह देखकर वह चीख पड़ा, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह और चौपना चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से पूछताछ की और उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। कुछ ही देर में सीओ छिबरामऊ सुरेश कुमार, फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए और हत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घटना से गांव में दहशत और शोक का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।