सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj Police's first position on CCTNS portal

Kannauj News: सीसीटीएनएस पोर्टल पर कन्नौज पुलिस का पहला स्थान

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Kannauj Police's first position on CCTNS portal
विज्ञापन
कन्नौज। सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स) योजना के तहत मूल्यांकन के आधार पर रविवार को जारी रैंकिंग में जिला पुलिस ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
Trending Videos

सीसीटीएनएस पोर्टल गुणवत्तापूर्ण डाटा प्रविष्टि, समय से अद्यतन, ई-एफआईआर, प्रशिक्षण, अपराध विश्लेषण, मासिक अनुपालन एवं अन्य तकनीकी मानकों पर बेहतर कार्य के लिए जिले की पुलिस को यह उपलब्धि प्राप्त हुई है। यह सफलता पुलिस की तकनीकी दक्षता, कार्यकुशलता, अपराध नियंत्रण एवं विवेचना के आधुनिकीकरण के प्रति गंभीरता को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी विनोद कुमार ने बताया कि सीसीटीएनएस एक राष्ट्रीय स्तर का ऑनलाइन प्लेटफार्म है, जो अपराध और अपराधियों से संबंधित जानकारी को एकत्र व संग्रहित करता है। इसके माध्यम से अपराधों की ऑनलाइन रिपोर्टिंग, जांच, अभियुक्तों की निगरानी व मामलों की त्वरित विवेचना में सहायता मिलती है। उन्होंने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों को इसी प्रकार बेहतर प्रदर्शन करते हुए जनपद को नई उपलब्धियां दिलाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed