सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   25 lakh fine on three liquor shops

Kannauj News: तीन शराब दुकानों पर 25 लाख का जुर्माना

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
25 lakh fine on three liquor shops
विज्ञापन
तिर्वा। आबकारी विभाग द्वारा लक्ष्य पूरा न करने पर लगाए गए जुर्माने से विक्रेताओं में रोष है। विभाग ने तीन देसी शराब की दुकानों पर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इस कार्रवाई के बाद विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

विभाग द्वारा दी गई रिपोर्ट पर डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कस्बे के ठठिया रोड स्थित देसी शराब की दुकान पर 21.92 लाख, अज्योरा गांव स्थित देसी शराब की दुकान पर 1.5 लाख व गोसाईंदासपुर स्थित देसी शराब की दुकान पर 3.51 लाख रुपये, अगौस स्थित देसी शराब की दुकान पर 2.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विक्रेताओं का कहना है कि विभाग एक ओर तो हर साल 10 से 20 प्रतिशत तक बिक्री लक्ष्य बढ़ा देता है, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में लगातार नई दुकानों का आवंटन भी किया जा रहा है। ऐसे में बिक्री का बंटवारा होने से दुकानदारों के लिए लक्ष्य हासिल करना बेहद कठिन हो गया है। कई दुकानदारों ने नाम न छापने की शर्त पर आरोप लगाया कि विभागीय दबाव केवल जुर्माने तक सीमित नहीं है, बल्कि अवैध वसूली का सिलसिला भी जारी है।
विज्ञापन
Trending Videos

जिला आबकारी अधिकारी हरीश चंद्र का कहना है कि अवैध वसूली का आरोप निराधार है। यदि किसी दुकानदार की शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। बिक्री का लक्ष्य सरकार द्वारा तय किया जाता है, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed