सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Electricity of 35 villages went off for six hours, water fight

Kannauj News: छह घंटे तक गुल रही 35 गांवों की बत्ती, पानी की मारामारी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Electricity of 35 villages went off for six hours, water fight
विज्ञापन
कन्नौज। भीषण गर्मी और बढ़ती उमस के बीच रविवार सुबह ही एचटी लाइन की मुख्य केबल में आए फाल्ट ने 35 गांवों और शहर के कई इलाकों की मुश्किलें बढ़ा दीं। मानपुर बिजली घर से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों के साथ सरायमीरा, कलेक्ट्रेट रोड, तिर्वा रोड, कृष्णा नगर और गोल कुआं आदि समेत क्षेत्र की बत्ती सुबह 5.30 बजे गुल हो गई। छह घंटे बाद सुबह 11.42 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस गए।
Trending Videos


बिजली कटौती के कारण लोगों को गर्मी के साथ पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ा। घरों में लगी मोटरें बंद रहीं, जिससे सुबह के समय पानी की व्यवस्था प्रभावित हो गई। इन्वर्टर जवाब देने के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी में पसीना बहाते हुए समय गुजारना पड़ा। विद्युत निगम के अनुसार गोल कुआं क्षेत्र और मानपुर बिजली घर के बीच एचटी लाइन की अंडरग्राउंड मुख्य केबल में फाल्ट आ गया था। फाल्ट भूमिगत लाइन में होने के कारण उसकी सटीक लोकेशन तलाशने में काफी समय लग गया। कई स्थानों पर जांच और परीक्षण के बाद खराबी को चिह्नित कर मरम्मत का कार्य किया गया और बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई करण सिंह ने बताया कि अंडरग्राउंड केबल में फाल्ट के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी के साथ बढ़ रहे लोड के चलते सिस्टम हांफने लगा है। फाल्ट और ट्रिपिंग की समस्याएं बढ़ गई हैं। कभी केबल फाल्ट तो कभी लाइन ब्रेकडाउन के कारण बिजली व्यवस्था बार-बार पटरी से उतर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed