{"_id":"69b946752ec6ea082d024207","slug":"life-imprisonment-to-warden-after-bihar-police-investigation-darbhanga-bihar-news-in-student-murder-case-darbhanga-news-c-1-1-noi1239-4059774-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: चोरी के शक में वार्डेन बनी हत्यारिन, छात्रा को उतारा था मौत के घाट, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: चोरी के शक में वार्डेन बनी हत्यारिन, छात्रा को उतारा था मौत के घाट, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar News: दरभंगा व्यवहार न्यायालय ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्रा की हत्या मामले में वार्डेन रेखा सिन्हा को दोषी ठहराते हुए आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।
व्यवहार न्यायालय दरभंगा
विज्ञापन
विस्तार
दरभंगा व्यवहार न्यायालय के एससी/एसटी एक्ट के विशेष न्यायाधीश शैलेन्द्र कुमार की अदालत ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की एक छात्रा की हत्या के मामले में आरोपी महिला वार्डेन को कड़ी सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी रेखा सिन्हा को आजीवन सश्रम कारावास की सजा दी है।
Trending Videos
15 सितंबर 2024 की है घटना
अभियोजन के अनुसार, घटना 15 सितंबर 2024 की है, जब कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में रह रही सातवीं कक्षा की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जांच में सामने आया कि वार्डेन के पर्स से एक हजार रुपये गायब हो गए थे, जो बाद में छात्रा के पास से बरामद हुए। इसी बात से नाराज होकर वार्डेन ने पूछताछ के दौरान छात्रा का गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट ने इन आरोपों के आधार पर सुनाई सजा
मामले में मृतका के पिता ने बहेड़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस जांच और सुनवाई के दौरान आईओ, डॉक्टर समेत कुल छह गवाहों की गवाही कराई गई। सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने 10 मार्च को ही आरोपी को दोषी ठहराते हुए जेल भेज दिया था। इसके बाद सजा के बिंदु पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 के तहत 10 वर्ष का कठोर कारावास और एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(5) के तहत आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई।
ये भी पढ़ें: रात में प्रेमिका से मिलने गया था प्रेमी, सुबह बन गया दूल्हा, छपरा में हुई अनोखी शादी
कोर्ट ने 17 माह में सुनाई सजा
विशेष लोक अभियोजक संजीव कुमार कुंवर ने बताया कि अदालत ने महज एक वर्ष पांच माह के भीतर मामले की सुनवाई पूरी कर दोषी को सजा सुनाई, जो न्यायिक प्रक्रिया की तेजी को दर्शाता है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन