फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   One person critically injured and five others hurt in violent shooting over land dispute

Bihar: मधुबनी में भूमि विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग में एक को गोली लगी; पांच गिरफ्तार

Sun, 26 Jul 2026 08:41 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Sun, 26 Jul 2026 08:41 PM IST
सार

मधुबनी के लखनौर थाना क्षेत्र के बेलही गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प और करीब पांच राउंड फायरिंग हुई। गोली लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ, जबकि कुल पांच लोग घायल हुए। पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
One person critically injured and five others hurt in violent shooting over land dispute
पुलिस जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधुबनी जिले के लखनौर थाना क्षेत्र के बेलही गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच रविवार को हिंसक झड़प हो गई। विवाद के दौरान करीब पांच राउंड फायरिंग हुई, जिसमें एक व्यक्ति को गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दोनों पक्षों के कुल पांच लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि एक पक्ष ट्रैक्टर से खेत में लगी फसल को जोतकर नष्ट कर रहा था। दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि ट्रैक्टर से विरोध करने वाले व्यक्ति को कुचलने का प्रयास किया गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान करीब पांच राउंड फायरिंग भी की गई।

विज्ञापन


पढ़ें:  छपरा हिंसा के बाद पुलिस अलर्ट, ड्रोन-सीसीटीवी से 350 उपद्रवियों की हुई पहचान, जल्द होगी गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही लखनौर थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू की।

लखनौर थानाध्यक्ष बेमिसाल कुमार ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें एक व्यक्ति को गोली लगी है और उसकी हालत गंभीर है। इसके अलावा चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed