फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   samastipur heroin seizure three drug smugglers arrested lagunia railway station bihar drug network

Bihar News: ड्रग सिंडिकेट पर बड़ा वार! 12.5 लाख की हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, पूर्वोत्तर कनेक्शन उजागर

Tue, 04 Aug 2026 07:58 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 04 Aug 2026 07:58 PM IST
सार

समस्तीपुर पुलिस ने एनएआरकोटिक्स सेल की सूचना पर शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र के लगुनिया रेलवे स्टेशन के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए 60.35 ग्राम हेरोइन के साथ एक महिला समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
samastipur heroin seizure three drug smugglers arrested lagunia railway station bihar drug network
हेरोइन के साथ महिला समेत 3 तस्कर दबोचे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के समस्तीपुर में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के बड़े नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 60.35 ग्राम हेरोइन के साथ एक महिला समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई में बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 12.5 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में तस्करी नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं और जल्द ही इस गिरोह के अन्य सदस्यों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


गुप्त सूचना पर बिछाया गया जाल

समस्तीपुर पुलिस को 4 अगस्त को एनएआरकोटिक्स सेल (विशेष कार्य बल), बिहार, पटना से सूचना मिली थी कि मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े कुछ लोग पटोरी या लगुनिया रेलवे स्टेशन पर उतरकर वैशाली जिले के महनार और बिदुपुर क्षेत्र की ओर जाने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शाहपुर पटोरी थानाध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में दो विशेष टीमों का गठन किया गया।
विज्ञापन


फोरलेन के पास तीनों तस्कर गिरफ्तार

पुलिस टीम ने शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र के लगुनिया रेलवे स्टेशन के समीप निर्माणाधीन ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन के पास घेराबंदी की। इस दौरान संदिग्ध गतिविधि देख दो पुरुष और एक महिला को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके पास से 60.35 ग्राम हेरोइन, जिसे स्थानीय स्तर पर 'कोटा' भी कहा जाता है, बरामद हुई। पुलिस ने उनके पास से दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक कीपैड मोबाइल भी जब्त किया है। इन मोबाइलों की जांच के जरिए नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला समेत तीन तस्करों की पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र निवासी गणेश कुमार, राकेश कुमार राय और पूनम देवी के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है, ताकि तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

असम और त्रिपुरा से जुड़े नेटवर्क के मिले संकेत

प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को संकेत मिले हैं कि हेरोइन की खेप पूर्वोत्तर राज्यों, विशेष रूप से असम और त्रिपुरा से बिहार लाई जाती थी। इसके बाद समस्तीपुर और वैशाली के रास्ते इसकी आपूर्ति राज्य के विभिन्न इलाकों में की जाती थी। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े सप्लायर, रिसीवर और फाइनेंसरों की पहचान करने में जुटी है। कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की जा रही है।


पूरे अभियान का नेतृत्व शाहपुर पटोरी थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने किया। कार्रवाई में अपर थानाध्यक्ष अंशु सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक प्रियरंजन कुमार, सहायक अवर निरीक्षक धर्मवीर कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का उद्देश्य पूरे तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed