{"_id":"6a2d58caeb47fbf4a501d847","slug":"samastipur-pesticide-dealer-bike-borne-miscreants-gun-shot-condition-critical-refar-darbhanga-news-c-1-1-noi1477-4390155-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से कांपा इलाका! सरेराह व्यवसायी पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से कांपा इलाका! सरेराह व्यवसायी पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
सार
समस्तीपुर-वैशाली सीमा पर बाइक सवार बदमाशों ने कीटनाशक कारोबारी आदित्य कुमार को दिनदहाड़े गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल कारोबारी को पहले समस्तीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, बाद में बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर किया गया।
कीटनाशक व्यापारी को इलाज के लिए ले जाते हुए परिजन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
समस्तीपुर-वैशाली सीमा क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक कीटनाशक व्यवसायी को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल व्यवसायी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार, घटना वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव की है। घायल व्यवसायी की पहचान समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के शादीपुर निवासी आदित्य कुमार के रूप में की गई है। आदित्य कुमार कीटनाशक (पेस्टिसाइड्स) का कारोबार करते हैं। वे किसी काम से जा रहे थे, तभी रास्ते में घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली सीधे व्यवसायी को लगी, जिसके बाद वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।
अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
घटना की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए। सूचना मिलते ही बंगरा थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यवसायी को आनन-फानन में समस्तीपुर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, हालत नाजुक होने के कारण चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें तुरंत पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (PMCH) रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar: एनडीए में सब कुछ 'ऑल इज वेल', दीपक प्रकाश को लेकर सबकुछ स्पष्ट; उपेंद्र कुशवाहा को क्या आश्वासन मिला?
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है और आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है> अपराधियों की पहचान के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल गोली मारने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस टीम अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही उन्हें दबोच लिया जाएगा। इस घटना के बाद से स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश और सुरक्षा को लेकर डर का माहौल है।