Bihar: गणेश सहनी हत्याकांड का मुख्य आरोपी बिट्टू कुमार गिरफ्तार, हथियार भी बरामद; पुलिस की बड़ी कार्रवाई
समस्तीपुर पुलिस ने चर्चित गणेश सहनी हत्याकांड के मुख्य आरोपी बिट्टू कुमार और उसके सहयोगी अंशु कुमार को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से हथियार, जिंदा कारतूस और बाइक बरामद हुई। पुलिस हथियार की फॉरेंसिक जांच कराकर अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
समस्तीपुर पुलिस ने चर्चित गणेश सहनी हत्याकांड के मुख्य आरोपी बिट्टू कुमार और उसके सहयोगी अंशु कुमार को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से हथियार, जिंदा कारतूस और बाइक बरामद हुई। पुलिस हथियार की फॉरेंसिक जांच कराकर अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजपुर थाना क्षेत्र के चर्चित गणेश सहनी हत्याकांड में समस्तीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि मामले के मुख्य आरोपी बिट्टू कुमार को उसके सहयोगी अंशु कुमार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को हलई थाना क्षेत्र के वाजितपुर कनरैल स्थित एक पोखर के पास से पकड़ा गया।
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार बिट्टू कुमार गणेश सहनी हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। वह हलई थाना क्षेत्र में महायज्ञ मेले के दौरान हुई फायरिंग की घटना में भी वांछित था। उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल, सात जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन और नकद राशि बरामद की गई है। वहीं अंशु कुमार के पास से एक मैगजीन, छह जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
पढ़ें: '27 साल सिर्फ भाषण और खोखले वादे', शहीद विशुनी राय के परिजनों का छलका दर्द, आज भी अधूरी हैं घोषणाएं
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद पिस्तौल का इस्तेमाल गणेश सहनी हत्याकांड में किया गया था। इसकी पुष्टि के लिए हथियार को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा, ताकि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले को और मजबूत किया जा सके।
एसपी के अनुसार, बिट्टू कुमार का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में पहले से मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की विशेष टीम ने यह कार्रवाई की। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनकी निशानदेही पर अन्य महत्वपूर्ण सुराग जुटाए जा रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गणेश सहनी हत्याकांड में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का पूर्ण खुलासा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।