सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   samastipur prohibition of alcohol Festival open pole

Bihar News: बिहार में कागजों में शराबबंदी, जमीन पर जाम; समस्तीपुर के राजकीय मेले में खुली पोल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला,समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Sat, 28 Mar 2026 12:09 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: समस्तीपुर के बाबा केवल धाम मेले में कथित तौर पर खुलेआम विदेशी शराब रखे जाने का वीडियो वायरल होने से शराबबंदी की हकीकत पर सवाल उठ गए हैं। प्रशासन की मौजूदगी के कुछ घंटों बाद ही सामने आए इस मामले ने व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

samastipur prohibition of alcohol Festival open pole
मेले में बिक रही विदेशी शराब
विज्ञापन

विस्तार

बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू हुए कई वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद अवैध शराब का कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र स्थित बाबा केवल धाम में आयोजित दो दिवसीय राजकीय मेले से सामने आया है। यहां रात के समय कथित तौर पर खुलेआम शराब बेचे जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Trending Videos


विदेशी शराब की बोतलें दिखीं 
वायरल वीडियो में तीन अलग-अलग ब्रांड की विदेशी शराब की बोतलें खुले में रखी दिखाई दे रही हैं। बोतलों के साथ एक ग्लास भी रखा हुआ नजर आ रहा है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि वहां चोरी-छिपे शराब की बिक्री हो रही थी। वीडियो में एक युवक बोतलों के पास खड़ा खीरा काटता भी दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि मेले से लौट रहे कुछ लोगों की नजर जब इन बोतलों पर पड़ी तो उन्होंने इस पर सवाल उठाए। हालांकि वहां मौजूद लोगों पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ा। वीडियो में एक आवाज भी सुनाई देती है, जिसमें कहा जा रहा है कि ये सच में शराब की बोतलें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय राज्य मंत्री ने किया था मेले का उद्घाटन
गौरतलब है कि इसी राजकीय मेले का उद्घाटन दिन में केंद्रीय राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी, स्थानीय विधायक रणविजय साहू तथा समस्तीपुर के डीएम रोशन कुशवाहा समेत कई प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया था। उद्घाटन के कुछ ही घंटों बाद रात में इस तरह का दृश्य सामने आना प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।


ये भी पढ़ें: आज भी बिहार के इन जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, पटना का मौसम कैसा रहेगा?

प्रशासन की ओर नहीं आया स्पष्टीकरण
पूर्व मंत्री मुकेश सहनी भी देर शाम दर्शन करने के लिए बाबा केवल धाम पहुंचे थे। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की हम आधिकारिक पुष्टि नहीं करते हैं। प्रशासन की ओर से भी इस मामले में कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है। उत्पाद अधीक्षक ने वायरल हो रहे वीडियो पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed