{"_id":"6a0c293c88b5122fea0183f2","slug":"samastipur-social-media-pati-patni-vivad-darbhanga-news-c-1-1-noi1477-4298884-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: 'जब भी फोन करता, बिजी आता था नंबर', पति ने छीना मोबाइल तो पत्नी ने दे दी जान; रोते बिलखते रहे तीन मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: 'जब भी फोन करता, बिजी आता था नंबर', पति ने छीना मोबाइल तो पत्नी ने दे दी जान; रोते बिलखते रहे तीन मासूम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 04:21 PM IST
विज्ञापन
सार
समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र (चांदचौर गांव) में सोशल मीडिया विवाद के चलते 30 वर्षीय अमृता देवी ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पति रमेश पासवान ने बताया कि उसकी पत्नी देर रात तक फेसबुक और इंस्टाग्राम पर व्यस्त रहती थी, जिसे लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था।
महिला ने जहर खाकर दी जान
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदचौर गांव में एक शादीशुदा महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान 30 वर्षीय अमृता देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है।
सोशल मीडिया को लेकर होता था विवाद
मृतका के पति रमेश पासवान ने बताया कि उसकी पत्नी देर रात तक फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अन्य लोगों से बातचीत करती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। रमेश के अनुसार, जब वह नौकरी के सिलसिले में बाहर रहता था और पत्नी को फोन करता था, तब कई बार मोबाइल व्यस्त मिलता था।
साल 2015 में अमृता से हुई थी शादी
जानकारी के मुताबिक रमेश पासवान पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में नौकरी करता है। वर्ष 2015 में उसकी शादी अमृता देवी से हुई थी। हर साल दशहरे के बाद वह बंगाल चला जाता था और मार्च तक वहीं रहता था। इस बार वह होली के मौके पर घर आया था।
विज्ञापन
मोबाइल छीनने के बाद बिगड़ी स्थिति
रमेश ने बताया कि उसने पत्नी को सोशल मीडिया पर किसी से बातचीत करते देखा था, जिसके बाद उसने उसका मोबाइल अपने पास रख लिया। इसके बाद वह किसी काम से उजियारपुर चला गया। इसी दौरान अमृता देवी ने कथित रूप से जहर खा लिया। घटना के समय घर में महिला के तीन छोटे बेटे मौजूद थे, जिनकी उम्र दो से सात वर्ष के बीच बताई जा रही है। जहर खाने के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी और उसे उल्टियां होने लगीं। बच्चे घबरा गए और अपनी मां को संभालने की कोशिश करने लगे। बाद में बड़े बेटे ने पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी।
ये भी पढ़ें- Bihar: ‘30 दिन में काम नहीं तो कार्रवाई तय’, सहयोग शिविर में बोले सम्राट चौधरी; लोगों को मौके पर मिला समाधान
इलाज के दौरान हुई मौत
सूचना मिलने के बाद रमेश घर पहुंचा और पत्नी को आनन-फानन में अस्पताल लेकर गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग और उजियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos