{"_id":"69ccff66882d265313093b3a","slug":"samastipur-two-day-smissing-dj-operator-dead-body-darbhanga-news-c-1-1-noi1477-4113961-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: समस्तीपुर में दो दिनों से लापता डीजे संचालक का मिला शव, गुस्साए लोगों ने सड़क किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: समस्तीपुर में दो दिनों से लापता डीजे संचालक का मिला शव, गुस्साए लोगों ने सड़क किया जाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar News: समस्तीपुर में लापता युवक की हत्या के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया, लोगों ने पुलिस की धीमी कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए सड़क जाम कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
शव के साथ लोगों ने किया सड़क को जाम
विज्ञापन
विस्तार
समस्तीपुर में दो दिनों से लापता डीजे संचालक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान हसनपुर थाना क्षेत्र के मल्हीपुर गांव निवासी शंकर शाह के बेटे राकेश शाह (19) के रूप में की गई है। युवक की गला रेतकर और चाकू गोदकर हत्या की गई है। घटना हसनपुर थाना क्षेत्र के भारद्वाज कॉलेज के पास की है।
Trending Videos
पुलिस ने लोगों के गुस्से को कराया शांत
घटना की सूचना पर पहुंचे आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल के पास ही सड़क जाम कर दिया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में मौके पर पहुंची हसनपुर थाना पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार दोपहर घर से निकला था मृतक
मृतक के भाई संतोष कुमार ने बताया कि राकेश कुमार इलाके में डीजे साउंड चलाता था। सोमवार दोपहर वह बाइक से घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। मंगलवार शाम भारद्वाज कॉलेज के पास ही बांसबाड़ी में उसकी बाइक और कुछ कपड़े बरामद हुए थे। इसके बाद लोगों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।
पुलिस ने तत्परता से नहीं की कार्रवाई
बुधवार सुबह फिर से लोगों ने उसकी तलाश शुरू की, तो कॉलेज के पास ही एक जमीन पर, जहां चारों ओर चारदीवारी बनी हुई थी, उसके अंदर झाड़ियों में उसका शव बरामद किया गया। शव अर्धनग्न अवस्था में था। शव मिलने की सूचना इलाके में आग की तरह फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। आक्रोशित लोगों ने शव के साथ सड़क जाम शुरू कर दिया। लोगों का कहना है कि मामले की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बावजूद पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई नहीं की। उनका आरोप है कि यदि पुलिस पहले दिन से सक्रिय होती, तो राकेश की जान बचाई जा सकती थी।
ये भी पढ़ें: मिड डे मील बना मुसीबत: छोले-चावल खाते ही 15 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती
प्रेम प्रसंग का भी एंगल देख रही पुलिस
घटना के पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। हालांकि पुलिस इस मामले को प्रेम प्रसंग के एंगल से भी देख रही है। डीएसपी संजय सिन्हा ने बताया कि युवक सोमवार को घर से निकला था, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका था। पुलिस टीम उसकी खोजबीन कर रही थी। इसी दौरान बुधवार को उसका शव बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई आवेदन नहीं मिला है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन