सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   bihar bodhgaya accident 8 children injured auto driver death today bihar news

बोधगया में बड़ा हादसा: बच्चों से भरी थार निरंजना नदी में गिरी; ऑटो चालक की मौत, आठ बच्चे और संस्था सचिव घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 28 Apr 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
सार

Bodh Gaya Thar Accident: बोधगया के पछट्टी पुल के पास बच्चों से भरी थार निरंजना नदी में गिर गई। हादसे में ऑटो चालक की मौत हुई, जबकि 8 बच्चे और सचिव विक्रम सिंह घायल हुए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

bihar bodhgaya accident 8 children injured auto driver death today bihar news
बोधगया के निरंजना नदी में गिरी हुई थार गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के गयाजी जिले के बोधगया में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जब बच्चों को ले जा रही थार गाड़ी निरंजना नदी में गिर गई। घटना बोधगया के पछट्टी पुल के पास हुई, जिसके बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। हादसे में एक ऑटो चालक की मौत हो गई, जबकि 8 बच्चे और संस्था के सचिव घायल हो गए।

Trending Videos

 
ऑटो को बचाने के प्रयास में बिगड़ा संतुलन
बताया जा रहा है कि जेनअमिताभ वेलफेयर ट्रस्ट की थार वाहन बच्चों को लेकर जा रही थी। संस्था के सचिव विक्रम सिंह रोज की तरह बच्चों को लेकर निकले थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक ऑटो को बचाने के प्रयास में वाहन का संतुलन बिगड़ गया और थार सीधे निरंजना नदी में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हादसे के बाद मची चीख-पुकार
वाहन नदी में गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए नदी में उतरकर वाहन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला।
 
कई बच्चे वाहन में फंसे थे
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कई बच्चे वाहन के भीतर फंसे हुए थे। उन्हें काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायलों को स्थानीय लोगों ने गोद में उठाकर एंबुलेंस तक पहुंचाया, जिसके बाद अस्पताल भेजा गया।

बोधगया के निरंजना नदी में गीरा हुआ थार , लोगों की भीड़
 
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
सभी घायलों को पहले बोधगया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद 5 बच्चों और संस्था सचिव विक्रम सिंह की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य बच्चों का इलाज स्थानीय स्तर पर जारी है।

पढ़ें- Accident: बेकाबू कार ने ट्रक चालक समेत तीन लोगों को कुचला, मौके पर मौत; परिजनों का हंगामा, CM ने जताई संवेदना
 
ऑटो चालक की इलाज के दौरान मौत
इस हादसे में ऑटो चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई और माहौल गमगीन हो गया।
 
बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देता है ट्रस्ट
बताया जाता है कि जेनअमिताभ वेलफेयर ट्रस्ट बच्चों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराता है। संस्था रोजाना बच्चों को घर से लाकर पढ़ाई करवाने के बाद वापस छोड़ती है। हादसे के समय भी बच्चे इसी प्रक्रिया के तहत वाहन में सवार थे।
 
अस्पताल में कुछ देर तनाव की स्थिति
अस्पताल पहुंचे संस्था से जुड़े कुछ विदेशी दानदाताओं ने मीडियाकर्मियों को वीडियो बनाने से रोकने की कोशिश की, जिससे कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बनी रही। बाद में हालात सामान्य हुए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हादसे के कारणों और परिस्थितियों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed