{"_id":"6993256176fffdf05e0ea13d","slug":"bihar-corruption-vigilance-nabs-circle-clerk-red-handed-while-accepting-bribe-aurangabad-bihar-news-gaya-news-c-1-1-noi1244-3958807-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: औरंगाबाद में रिश्वत लेते लिपिक गिरफ्तार, जमीन के दाखिल-खारिज के बदले मांगी थी रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: औरंगाबाद में रिश्वत लेते लिपिक गिरफ्तार, जमीन के दाखिल-खारिज के बदले मांगी थी रकम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar News: औरंगाबाद जिले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने हसपुरा अंचल के लिपिक श्लोक कुमार को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता मुनील कुमार ने जमीन के दाखिल-खारिज के लिए रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था।
निगरानी की गिरफ्त में अंचल लिपिक
विज्ञापन
विस्तार
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने औरंगाबाद जिले में सोमवार की शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए हसपुरा अंचल के लिपिक श्लोक कुमार को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, कोईलवां गांव निवासी मुनील कुमार ने जमीन के दाखिल-खारिज के लिए अंचल लिपिक श्लोक कुमार से रिश्वत देने की शिकायत विजिलेंस पटना में दर्ज कराई थी।
Trending Videos
जाल बिछाकर लिपिक को रंगेहाथ पकड़ा
मुनील कुमार ने बताया कि उन्होंने दाखिल-खारिज के लिए आवेदन किया था। काम के एवज में अंचल लिपिक ने पहले 3,500 रुपये लिए, इसके बावजूद एक वर्ष तक कार्य लंबित रखा। इसके बाद उसने 15,000 रुपये और मांग लिए। आखिरकार 10,000 रुपये देने पर ही दाखिल-खारिज कराने का निर्णय हुआ। शिकायत दर्ज होने के बाद 14 फरवरी को विजिलेंस टीम ने मामले का सत्यापन किया और सोमवार को जाल बिछाकर कार्रवाई करते हुए अंचल लिपिक को रंगेहाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: नवादा में शादी के विवाद में हिंसा, एक की मौत; आधा दर्जन घायल, दो की हालत गंभीर
डीएसपी ने किया टीम का नेतृत्व
निगरानी की छापेमारी टीम का नेतृत्व डीएसपी अशोक झा ने किया। टीम में इंस्पेक्टर अविनाश कुमार झा, एसआई त्रिपुरारी प्रसाद, पीटीसी दिलीप कुमार, महिला कांस्टेबल सुहानी कुमारी, पायल कुमारी, कांस्टेबल नागेंद्र कुमार और गौरव कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन