{"_id":"697b391f364023ccc205dca6","slug":"bihar-news-jahanabad-ke-hulasganj-thana-kshetra-ke-sheikhpura-nat-tola-mein-chhapemari-karne-gaye-police-per-hamla-gaya-news-c-1-1-noi1378-3891409-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: छापामारी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम पर पथराव, छह पुलिसकर्मी घायल; यह 24 घंटे में दूसरा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: छापामारी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम पर पथराव, छह पुलिसकर्मी घायल; यह 24 घंटे में दूसरा हमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
सार
Jehanabad News: जहानाबाद में 24 घंटे के भीतर पुलिस टीम पर दूसरा हमला हुआ। घोसी थाना क्षेत्र में शराब छापामारी के दौरान पथराव में 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए। इससे पहले गुलाबगंज बाजार में भी पुलिस पर हमला हुआ था, जिससे कानून-व्यवस्था पर सवाल उठे हैं।
उत्पाद टीम पर पथराव
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जहानाबाद जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ती नजर आ रही है। महज 24 घंटे के भीतर पुलिस और प्रशासनिक टीम पर दूसरी बार हमला हुआ है। ताजा मामला घोसी थाना क्षेत्र के शेखपुरा नट टोला का है, जहां शराब के खिलाफ छापामारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने पथराव किया, जिसमें छह पुलिसकर्मी घायल हो गए।
Trending Videos
अवैध शराब की सूचना पर हुई कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, गुरुवार तड़के उत्पाद विभाग की टीम अवैध शराब की सूचना पर गांव में छापामारी के लिए पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान महुआ से बनी शराब और देसी शराब बरामद की गई। मौके से एक महिला और एक युवक को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
लौटते समय हुआ अचानक हमला
छापामारी के बाद जब टीम गिरफ्तार आरोपियों को लेकर लौट रही थी, तभी कुछ असामाजिक तत्वों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। इस हमले में छह पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि पुलिस वाहन को भी नुकसान पहुंचा। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पढ़ें- Bihar: गयाजी में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, धान कारोबारी राजेश गुप्ता के आवास और राइस मिल पर एक साथ सर्वे
एक दिन पहले भी पुलिस टीम पर हमला
इससे पहले बुधवार को भी जहानाबाद जिले के गुलाबगंज बाजार में अवैध अतिक्रमण हटाने गई पुलिस और प्रशासनिक टीम पर हमला हुआ था। उस दौरान भी आक्रोशित लोगों ने ईंट-पत्थर चलाए थे, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे।
लगातार घटनाओं से उठे सुरक्षा पर सवाल
लगातार हो रही इन घटनाओं ने जिले की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन की ओर से दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन