सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar STF Jawan Returning from Duty Dies of Accidental Gunshot from Service Pistol

Bihar: ड्यूटी से लौट रहे एसटीएफ जवान की सर्विस पिस्टल से चली गोली, मौके पर मचा हड़कंप; अस्पताल में हुई मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 26 Jun 2026 10:21 AM IST
सार

जहानाबाद के हुलासगंज में ड्यूटी से लौट रहे एसटीएफ जवान धीरज कुमार की सर्विस पिस्टल से अचानक गोली चल गई। गोली जांघ में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Bihar STF Jawan Returning from Duty Dies of Accidental Gunshot from Service Pistol
एसटीएफ जवान की सर्विस रिवाल्वर से चली गोली - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जहानाबाद जिले में ड्यूटी से लौट रहे स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। घटना घोसी पुलिस अनुमंडल के हुलासगंज थाना क्षेत्र स्थित सुकियावां-झूनकी मार्ग पर हुई। जवान की पहचान नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र के सोनसा गांव निवासी धीरज कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


सर्विस पिस्टल से चली गोली, जांघ में लगी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, धीरज कुमार हुलासगंज क्षेत्र में ड्यूटी पूरी कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कमर में लगी सर्विस पिस्टल से अचानक गोली चल गई। गोली उनके बाएं जांघ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। साथ मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें तुरंत घोसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


हादसा या कुछ और? हर पहलू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही घोसी डीएसपी कृति कमल और हुलासगंज थानाध्यक्ष शैलेश कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि सर्विस पिस्टल से गोली किन परिस्थितियों में चली। जांच में इस बात की भी पड़ताल की जा रही है कि यह महज एक दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा
पुलिस ने जवान के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। उनके पहुंचने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।


ये भी पढ़ें-  Bihar Weather: पटना समेत इन 20 जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग ने कहा- सावधान रहें

पुलिस महकमे में शोक
धीरज कुमार मूल रूप से नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर पंचायत के सोनसा गांव के निवासी थे। उनकी पत्नी आंगनबाड़ी सहायिका के रूप में कार्यरत हैं। इस दुखद घटना से पुलिस विभाग के साथ-साथ उनके गांव में भी शोक का माहौल है। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed