सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   jehanabad dowry murder case mansi kumari burnt alive shakurabad bandhu bigaha 2026

Bihar News: सुराल की चौखट पर बुझी जिंदगी! दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या, ससुराल पक्ष फरार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 17 Feb 2026 09:30 AM IST
विज्ञापन
सार

जहानाबाद के शकुराबाद थाना क्षेत्र के बंधु बिगहा गांव में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर नवविवाहिता मानसी कुमारी की हत्या कर शव जलाने का मामला सामने आया है। मानसी की शादी वर्ष 2025 में टुनटुन कुमार से हुई थी।

jehanabad dowry murder case mansi kumari burnt alive shakurabad bandhu bigaha 2026
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जहानाबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक नवविवाहिता की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जला देने का मामला सामने आया है। घटना शकुराबाद थाना क्षेत्र के बंधु बिगहा गांव की बताई जा रही है। वारदात के बाद से ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हैं। मृतका की पहचान टुनटुन कुमार की पत्नी मानसी कुमारी के रूप में हुई है।
Trending Videos


शादी के बाद से हो रही थी प्रताड़ना

जानकारी के अनुसार पटना के जमुई गांव निवासी उजागिर दास ने अपनी बेटी मानसी कुमारी की शादी वर्ष 2025 में हिंदू रीति रिवाज से बंधु बिगहा गांव निवासी अर्जुन दास के पुत्र टुनटुन कुमार के साथ की थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले एक लाख रुपये की अतिरिक्त मांग को लेकर मानसी को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण वे यह मांग पूरी नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसियों से मिली हत्या की सूचना

परिजनों ने बताया कि गांव के पड़ोसियों से उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी मानसी की हत्या कर दी गई है। खबर मिलते ही परिवार के लोग आनन फानन में बंधु बिगहा गांव पहुंचे। वहां घर का मुख्य दरवाजा खुला मिला और ससुराल के सभी लोग फरार थे। आरोप है कि हत्या करने के बाद शव को जला दिया गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतका के पिता ने शकुराबाद थाना में लिखित आवेदन देकर पति, सास, ससुर समेत 11 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। उन्होंने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें: औरंगाबाद में रिश्वत लेते लिपिक गिरफ्तार, जमीन के दाखिल-खारिज के बदले मांगी थी रकम

पुलिस ने शुरू की जांच

थाना प्रभारी राहुल कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed