{"_id":"69df8b650622e0f3fc0a735a","slug":"bihar-news-jehanabad-a-young-man-who-was-going-to-distribute-his-sisters-wedding-card-died-in-a-road-accident-causing-chaos-in-the-house-gaya-news-c-1-1-noi1378-4166425-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बहन की शादी का न्योता बांटने निकला था भाई, कफन में लिपटकर लौटी उसकी लाश; खुशी मातम में बदली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बहन की शादी का न्योता बांटने निकला था भाई, कफन में लिपटकर लौटी उसकी लाश; खुशी मातम में बदली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar: अरवल जिले के किंजर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 35 वर्षीय रामप्यारे दास की मौत हो गई। वह अपनी बहन की शादी का निमंत्रण पत्र बांटने बाइक से जा रहा था, तभी एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी।
अस्पताल में लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
अरवल जिला के किंजर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक अपनी बहन की शादी का निमंत्रण पत्र देने जा रहा था, तभी एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसे कुचल दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में मातम छा गया।
Trending Videos
मसौढ़ी डीह गांव का निवासी था मृतक
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक रामप्यारे दास पटना जिले के मसौढ़ी डीह गांव का निवासी था। वह अपनी बहन की आगामी शादी के सिलसिले में रिश्तेदारों को कार्ड देने के लिए बाइक से कुर्था जा रहा था। इसी दौरान किंजर-कोनहारा गांव के समीप एक अनियंत्रित वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन युवक का सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण काफी देर तक उसकी पहचान नहीं हो सकी। दुर्घटना के तुरंत बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक के नंबर से हुई मृतक की पहचान
सूचना मिलते ही किंजर थाना की पुलिस टीम एएसआई चंद्रदेव महतो के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अरवल सदर अस्पताल भेजा। पुलिस ने काफी प्रयास के बाद मृतक की पहचान उसकी बाइक के नंबर के आधार पर की। परिवहन ऐप के माध्यम से जानकारी जुटाकर मसौढ़ी पुलिस को सूचित किया गया, जिसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।
ये भी पढ़ें: दरिंदगी की हद पार करने वालों को उम्रकैद, किशोरी की चीखों को मिला आखिर इंसाफ
27 अप्रैल को होनी थी मृतक की बहन की शादी
अस्पताल पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया जा रहा है कि मृतक की बहन की शादी 27 अप्रैल को तय थी, जबकि 23 अप्रैल को तिलक समारोह होना था। परिवार में शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं और रामप्यारे खुद इस आयोजन में बढ़-चढ़कर जिम्मेदारी निभा रहा था। लेकिन इस दर्दनाक हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन