फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Woman Shot Dead After Testifying in Court Ex-Husband Named in FIR

Bihar Crime: कोर्ट में गवाही देकर लौट रही महिला की गोली मारकर हत्या, पूर्व पति समेत अन्य पर FIR; हिरासत में दो

Sat, 08 Aug 2026 01:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 08 Aug 2026 01:03 PM IST
सार

अरवल के करपी थाना क्षेत्र में बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने ऑटो रोककर 28 वर्षीय शोभा कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी। महिला अपने दूसरे पति के साथ न्यायालय में गवाही देकर जहानाबाद लौट रही थी। मामले में मृतका के पूर्व पति रविंद्र राम समेत अन्य लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Bihar Woman Shot Dead After Testifying in Court Ex-Husband Named in FIR
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जहानाबाद-अरवल मुख्य मार्ग स्थित अरवल के करपी थाना क्षेत्र के बाजितपुर मोड़ के समीप बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर एक महिला की हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृत महिला की पहचान 28 वर्षीय शोभा कुमारी के रूप में की गई है।
विज्ञापन


अपराधियों ने ऑटो में बैठी महिला को मारी गोली
बताया जाता है कि शोभा कुमारी अपने दूसरे पति पप्पू कुमार के साथ अरवल न्यायालय में गवाही देने आई थी। न्यायालय से गवाही देकर दोनों ऑटो से जहानाबाद देर शाम लौट रहे थे। इसी दौरान बाजितपुर मोड़ के समीप पूर्व से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने ऑटो को रोक लिया और ऑटो से खींचकर शोभा कुमारी को गोली मार दी। गोली लगने से महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि घटना के दौरान उसका पति पप्पू कुमार बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिन्हा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे
घटना की सूचना मिलते ही अरवल एसडीपीओ तथा करपी थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिन्हा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस उपाधीक्षक कुमार संजय ने बताया कि घटनास्थल से दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल की जांच कर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पुलिस के अनुसार, पप्पू कुमार मूल रूप से अरवल जिले के चिरारी बिगहा गांव के रहने वाले हैं और वर्तमान में जहानाबाद के टेनी बिगहा में रहते हैं। मृतका का अपने पूर्व पति रविंद्र राम के साथ कई वर्षों से विवाद चल रहा था। मृतका के दूसरे पति पप्पू कुमार के बयान पर पूर्व पति रविंद्र राम समेत अन्य लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'पहली शादी छुपाकर रचाया दूसरा ब्याह', दो पत्नियों के आमने-सामने आते ही मचा बवाल; बीच-बचाव करता रहा पति

पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने फिलहाल शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed