सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bride arrives for exam in wedding attire in Jehanabad Bihar crowd gathers to see newlywed

Bihar News: शादी के जोड़े में परीक्षा देने पहुंची दुल्हन, नवविवाहिता को देखने के लिए जुटी भीड़

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 10 Feb 2026 04:23 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: जहानाबाद के गौतम बुद्ध इंटर विद्यालय में छात्रा वर्षा कुमारी ने शादी के जोड़े और मेहंदी लगाए परीक्षा दी। शादी की रस्मों के बीच छात्रा ने पढ़ाई को प्राथमिकता दी। परीक्षा केंद्र पर पहुंची नवविवाहिता को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।
 

Bride arrives for exam in wedding attire in Jehanabad Bihar crowd gathers to see newlywed
Bihar newsजहानाबाद के परीक्षा केंद्र पर मंडप से सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची छात्रा
विज्ञापन

विस्तार

जहानाबाद शहर के गौतम बुद्ध इंटर विद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र पर सभी हैरान रह गए, जब एक छात्रा शादी के जोड़े और हाथों में मेहंदी लगाए सीधे परीक्षा देने पहुंच गई।

Trending Videos


रात में शादी सुबह पेपर देने पहुंची वर्षा
रतनी प्रखंड के खैरा गांव की वर्षा कुमारी की शादी सोमवार सुबह गया जिले के पहाड़पुर गांव में संपन्न हुई थी। शादी की रस्मों और विदाई के बीच भी वर्षा ने पढ़ाई को प्राथमिकता दी और बिना समय गंवाए सीधे परीक्षा केंद्र पहुंचकर इतिहास विषय की परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुल्हन की फोटो लेने के लिए मची होड़
परीक्षा केंद्र पर दुल्हन को देखकर अन्य छात्राओं और अभिभावकों की भीड़ जमा हो गई। हर कोई इस अनोखे पल को मोबाइल कैमरे में कैद करना चाहता था, जिससे कुछ समय के लिए परीक्षा केंद्र पर अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। हालात को नियंत्रित करने के लिए मौके पर तैनात पुलिस को भीड़ को संभालना पड़ा।

ये भी पढ़ें:  भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह को कोर्ट से मिली जमानत, जानें क्या है पूरा मामला?

लोगों ने प्रयास को सराहा
वर्षा और उनके परिजनों ने बताया कि शादी आज सुबह ही हुई थी, लेकिन परीक्षा देना बेहद जरूरी था। परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिस अधिकारी ने छात्रा के जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि उसने समाज के सामने एक सकारात्मक संदेश पेश किया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed