{"_id":"69d7e8bc7200a662ca0a4bf1","slug":"bihar-news-jehanabad-road-accident-in-arwal-si-monu-kumar-dies-wave-of-mourning-in-the-police-department-gaya-news-c-1-1-noi1378-4147004-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: ड्यूटी पर जा रहे एएसआई की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, पुलिस महकमे में शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: ड्यूटी पर जा रहे एएसआई की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, पुलिस महकमे में शोक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अरवल
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 09:14 AM IST
विज्ञापन
सार
बिहार के अरवल जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एएसआई मोनू कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह क्राइम मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बिहार के अरवल जिले में गुरुवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एएसआई मोनू कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, एएसआई मोनू कुमार क्राइम मीटिंग में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
पहले सदर अस्पताल, फिर पीएमसीएच रेफर
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सदर अस्पताल अरवल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उनके सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं।
हादसे के बाद ट्रक चालक फरार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने बताया कि ट्रक ने बहुत जोरदार टक्कर मारी, जिससे तेज आवाज हुई और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भाग निकला। स्थानीय लोगों ने घायल पुलिस अधिकारी को अस्पताल पहुंचाया और डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने शुरू की जांच, सीसीटीवी खंगाले जा रहे
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फरार ट्रक और चालक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Weather Update: राजस्थान में मौसम साफ, बढ़ने लगी गर्मी; दो हफ्तों में 40 डिग्री पार का अनुमान
पुलिस विभाग में शोक, एसपी ने दिए निर्देश
इस घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक का माहौल है। अधिकारियों ने दुख जताते हुए मृतक के परिजनों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया है। जिले के एसपी भी मौके पर पहुंचे और दुख व्यक्त किया। उन्होंने मौजूद पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द हादसे के जिम्मेदार ट्रक और चालक की पहचान कर कार्रवाई की जाए।
Trending Videos