Bihar: जहानाबाद में न्यायिक पेच में उलझ सकता है जिला परिषद अध्यक्ष का चुनाव, 21 अप्रैल के फैसले पर टिकी निगाह
Bihar: जहानाबाद जिला परिषद अध्यक्ष पद का मामला एक बार फिर न्यायिक विवाद में फंस गया है। निवर्तमान अध्यक्ष रानी कुमारी ने अविश्वास प्रस्ताव और मत विभाजन की प्रक्रिया को नियमविरुद्ध बताते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया है।
विस्तार
जहानाबाद जिला परिषद अध्यक्ष पद का चुनाव एक बार फिर न्यायिक पेच में फंसता नजर आ रहा है। मत विभाजन के बाद पद गंवाने वाली निवर्तमान अध्यक्ष रानी कुमारी ने पुनः न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है, जिससे चुनाव प्रक्रिया पर अनिश्चितता के बादल मंडराने लगे हैं। अब पूरे मामले में 21 अप्रैल को संभावित न्यायालय के फैसले पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।
रानी कुमारी ने कोर्ट में दी चुनौती
सूचना अभाव को लेकर गंभीर आरोप
विरोधी गुट ने प्रक्रिया को बताया वैध
वहीं दूसरी ओर, विरोधी गुट पूरी तरह आश्वस्त नजर आ रहा है। उनका कहना है कि अविश्वास प्रस्ताव से लेकर मत विभाजन तक की पूरी प्रक्रिया कानून के दायरे में और पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न की गई है। विरोधी पक्ष का दावा है कि न्यायालय का निर्णय भी उनके पक्ष में आएगा और इसके बाद जल्द ही नए अध्यक्ष के चुनाव की तिथि घोषित कर दी जाएगी।
28 मार्च के मत विभाजन के बाद बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी
गौरतलब है कि 28 मार्च को जिला परिषद अध्यक्ष के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर मत विभाजन हुआ था, जिसमें रानी कुमारी को पद छोड़ना पड़ा था। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि एक सप्ताह के भीतर नए अध्यक्ष का चुनाव करा लिया जाएगा, लेकिन अब तक तिथि घोषित नहीं हो सकी है, जिससे राजनीतिक सरगर्मी लगातार बनी हुई है।
2024 से चल रहा है विवाद
जानकारी के अनुसार, अध्यक्ष के खिलाफ वर्ष 2024 में ही अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, लेकिन उस समय न्यायिक हस्तक्षेप के कारण मत विभाजन की प्रक्रिया लंबे समय तक टलती रही। अब एक बार फिर मामला न्यायालय में पहुंचने से चुनाव प्रक्रिया प्रभावित होने की संभावना बढ़ गई है।
ये भी पढ़ें: जहानाबाद में ये सरकारी स्कूल या मनमर्जी का अड्डा? शिक्षक ही तय करते हैं पढ़ाई का समय!
उपाध्यक्ष के जिम्मे वित्तीय कार्य, प्रशासनिक काम जारी
फिलहाल जिला परिषद के सुचारु संचालन के लिए उपाध्यक्ष को वित्तीय शक्तियां सौंप दी गई हैं, जिनके आधार पर विकास योजनाओं का क्रियान्वयन जारी है। हालांकि अध्यक्ष पद को लेकर जारी खींचतान और न्यायालय में लंबित मामला आने वाले दिनों में जिले की राजनीति की दिशा तय कर सकता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.