सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news JehanabadThe joy of motherhood entered the life of a woman prisoner behind the bars of the jail.

Bihar: जेल की सलाखों के बीच गूंजी किलकारी, जहानाबाद मंडल कारा में बंद महिला ने दिया बच्ची को जन्म

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 12 Feb 2026 04:36 PM IST
विज्ञापन
सार

जहानाबाद के मंडल कारा काको में हत्या मामले में बंद बसंती देवी ने सदर अस्पताल में एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। प्रसव पीड़ा होने पर उन्हें पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल लाया गया। मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं।

Bihar news JehanabadThe joy of motherhood entered the life of a woman prisoner behind the bars of the jail.
बसंती देवी ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कभी-कभी जीवन सबसे कठिन परिस्थितियों में भी उम्मीद की नई किरण जगा देता है। ऐसा ही एक भावुक दृश्य जहानाबाद में देखने को मिला, जहां जेल की सलाखों के पीछे बंद एक महिला बंदी के जीवन में मातृत्व की खुशियां दस्तक दे गईं। हत्या के एक मामले में पिछले आठ माह से मंडल कारा काको में बंद बसंती देवी ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है।

Trending Videos

बसंती देवी मखदुमपुर थाना क्षेत्र के इक्कील गांव की रहने वाली हैं। जेल में बंद रहने के दौरान एक दिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। चिकित्सकीय जांच में पता चला कि वह गर्भवती हैं। इसके बाद जेल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नियमित स्वास्थ्य जांच और आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल सुनिश्चित की।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की रात जब बसंती को प्रसव पीड़ा शुरू हुई, तो जेल प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें पुलिस अभिरक्षा में जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में उनका सामान्य प्रसव कराया गया, जिसमें उन्होंने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।


पढ़ें: मुजफ्फरपुर की चर्चित खुशी अपहरण कांड में हाईकोर्ट सख्त, सीबीआई से मांगा कार्रवाई का ब्यौरा

अस्पताल पहुंचे पुलिसकर्मियों ने बताया कि समय पर अस्पताल लाने के कारण किसी प्रकार की जटिलता नहीं हुई। सदर अस्पताल की महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. नाहिद शिरीन ने बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। यह बसंती की दूसरी संतान है और डिलीवरी सामान्य रही है। चिकित्सकीय प्रोटोकॉल के तहत उन्हें 48 घंटे तक अस्पताल में रखा जाएगा।

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद बसंती को नवजात बच्ची के साथ पुनः जेल भेजा जाएगा। नियमानुसार, जब तक उन्हें जमानत नहीं मिल जाती, बच्ची मां के साथ जेल में ही रहेगी। यह घटना जेल प्रशासन की संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण की मिसाल पेश करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed