सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news Pankaj Kumar JehanabadSeven people fell ill after taking filariasis medicine in Jehanabad

Bihar: फाइलेरिया दवा से सात लोग अस्वस्थ,अस्पताल में इलाज जारी, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 12 Feb 2026 12:12 PM IST
विज्ञापन
सार

जहानाबाद जिले के परस बीघा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के दौरान एक ही परिवार के सात लोग अचानक अस्वस्थ हो गए। तीन महिलाएं और चार बच्चे दवा लेने के कुछ समय बाद बीमार महसूस करने लगे।

Bihar news Pankaj Kumar JehanabadSeven people fell ill after taking filariasis medicine in Jehanabad
फाइलेरिया दवा से अस्वस्थ हुए सात लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

जहानाबाद जिले के परस बीघा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के दौरान एक ही परिवार के सात लोग अचानक बीमार पड़ गए। दवा लेने के कुछ समय बाद तीन महिलाएं और चार बच्चे अस्वस्थ महसूस करने लगे। इसके बाद सभी को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है और फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

जानें क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग द्वारा फाइलेरिया से बचाव के लिए घर-घर जाकर दवा वितरित की जा रही है। इसी अभियान के दौरान संबंधित परिवार ने स्वास्थ्यकर्मियों की मौजूदगी में एल्बेंडाजोल दवा ली थी। परिजनों के अनुसार, दवा लेने के थोड़ी देर बाद कुछ सदस्यों को सिरदर्द, चक्कर, घबराहट और कमजोरी जैसी शिकायतें हुईं। धीरे-धीरे परिवार के अन्य सदस्यों की भी तबीयत बिगड़ने लगी, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 स्वास्थ्य विभाग की टीम हुई सक्रिय 

घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हुई और एंबुलेंस की मदद से सभी प्रभावितों को अस्पताल ले जाया गया। भर्ती मरीजों में रिभा कुमारी, स्वेता कुमारी, संध्या कुमारी, जुली कुमारी समेत अन्य परिवार के सदस्य शामिल हैं। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, प्राथमिक उपचार के बाद सभी को निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों ने बताया कि किसी की स्थिति गंभीर नहीं है, फिर भी एहतियात के तौर पर चिकित्सकीय पर्यवेक्षण जारी है।

ये भी पढ़ें: Bihar News: पढ़ाई के लिए लाइब्रेरी गया था युवक, बदमाशों ने नशा देकर किया बेहोश, फिर कराई जबरन शादी



जिले में हाल ही में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरुआत की गई है। इसके तहत स्कूलों में बच्चों को दवा दी जा रही है और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर लोगों को दवा खिला रहे हैं। विभाग का मकसद फाइलेरिया जैसी बीमारी के फैलाव को रोकना है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दवा की खुराक, वितरण प्रक्रिया और अन्य पहलुओं की समीक्षा की जा रही है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि दवा लेने के बाद किसी भी तरह की परेशानी महसूस होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या संबंधित टीम को सूचित करें। फिलहाल सभी मरीजों की स्थिति में सुधार बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed