सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar: Prime Minister Modi virtually inaugurated IIM Bodh Gaya; Magadha division got a big gift

Bihar News: प्रधानमंत्री मोदी ने बोध गया आईआईएम का किया वर्चुअली उद्घाटन; मगध प्रमंडल को मिली एक बड़ी सौगात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बोधगया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 20 Feb 2024 03:56 PM IST
विज्ञापन
सार

Bodh Gaya IIM inauguration: बोधगया में मंगलवार को पीएम मोदी ने नवनिर्मित आईआईएम बोध गया का वर्चुअली उद्घाटन किया। उन्होंने जम्मू में आयोजित एक समारोह में देश को शिक्षा और कौशल विकास की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात दी।

Bihar: Prime Minister Modi virtually inaugurated IIM Bodh Gaya; Magadha division got a big gift
बोध गया आईआईएम का पीएम मोदी ने किया वर्चुअल उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के गया के बोधगया में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवनिर्मित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट का वर्चुअली उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने जम्मू में आयोजित एक समारोह में देश को शिक्षा और कौशल विकास की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात दी है। 13,300 करोड़ की रुपये से अधिक की लागत से यह परियोजनाएं स्थापित की गईं हैं।

Trending Videos


जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को पीएम मोदी ने 22 केंद्रीय विद्यालय, 19 जवाहर नवोदय विद्यालय समेत 12 केंद्रीय विश्वविद्यालय, 10 आईआईटी, 5 आईआईआईटी, 3 आईआईएम, 2 आईआईएसआर, 4 एनआईटी, एसआईसीटीई और 2 कौशल विकास संस्थान के विभिन्न इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




बोधगया आईआईएम के उद्घाटन के मौके पर गया के जदयू सांसद विजय कुमार मांझी, गया ओटीए के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल पीएस मिन्हास और आईआईएम बोधगया की डायरेक्टर डॉ. विनीता सिंह सहाय समेत कई अन्य गणमान्य मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई। इस मौके पर संस्थान में अध्यनरत छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। उद्घाटन के बाद संस्थान की छात्र-छात्राओं ने खुशी व्यक्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed