सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Couple Killed in High-Speed Truck Collision at Bajrang Chowk, Area Turns Accident Black Spot

Bihar: तेज रफ्तार का कहर, एक झटके में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, ट्रक की टक्कर से दंपत्ति की दर्दनाक मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 12 Apr 2026 09:25 AM IST
विज्ञापन
सार

नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र में बजरंग चौक फोरलेन पर हुए भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी, जिसमें पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

Couple Killed in High-Speed Truck Collision at Bajrang Chowk, Area Turns Accident Black Spot
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग
विज्ञापन

विस्तार

नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के बजरंग चौक फोरलेन पर शनिवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक दंपत्ति की जान चली गई। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पति ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
Trending Videos


खरीदारी कर लौट रहे थे घर

मृतकों की पहचान भोलाविगहा गांव के रहने वाले कृष्णदेव चौहान और उनकी पत्नी शारदा देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों हिसुआ बाजार से खरीदारी कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बजरंग चौक फोरलेन पार करते समय राजगीर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर मौत, रास्ते में तोड़ा दम

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और शारदा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल कृष्णदेव चौहान को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पावापुरी विम्स रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें: कटिहार सड़क हादसा: मौत का आंकड़ा बढ़कर 13 हुआ; तीन लोगों ने पूर्णिया जीएमसीएच में तोड़ा दम, हताहतों की सूची जारी 

घटना के बाद मचा हड़कंप

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग वहां इकट्ठा हो गए। मृतक दंपत्ति के दो बेटे और दो बेटियां हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में इस घटना के बाद मातम पसरा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक को हिरासत में ले लिया गया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बजरंग चौक फोरलेन का यह हिस्सा अब ‘ब्लैक स्पॉट’ बन चुका है। पिछले कुछ महीनों में यहां कई सड़क हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है। लोग यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed