सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   gaya parshad attack police asi injured ramapur thana midnight incident today bihar news

Bihar: गया में शराब के नशे में पार्षद ने पुलिस पर किया हमला, एएसआई गंभीर रूप से घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 08 Apr 2026 01:17 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: गया में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां देर रात दुकान बंद कराने पहुंची पुलिस टीम पर वार्ड पार्षद और उसके साथियों ने हमला कर दिया। इस हमले में एक एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गए।

gaya parshad attack police asi injured ramapur thana midnight incident today bihar news
एएसआई विक्रम पासवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गया शहर के गेवल बिगहा मोड़ पर देर रात करीब 2 बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब गश्त कर रही पुलिस टीम पर अचानक हमला किया गया। जानकारी के अनुसार, रामपुर थाना की पुलिस इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने देखा कि देर रात एक दुकान खुली हुई थी, जहां दर्जनों युवा सिगरेट और अन्य सामान खरीद रहे थे।

Trending Videos


पुलिस के साथ उलझा वार्ड पार्षद
कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस टीम ने दुकान संचालक को दुकान बंद करने का निर्देश दिया। इसी बीच वहां मौजूद गया नगर निगम के वार्ड संख्या 38 के पार्षद कलाम कुरैशी, जो कथित तौर पर शराब के नशे में थे, पुलिस के साथ उलझ गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और पार्षद के साथ मौजूद करीब दस से बारह लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमले में घायल हुए एएसआई
इस हमले में रामपुर थाना के एएसआई विक्रम पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावरों ने पुलिसकर्मियों के साथ जमकर मारपीट की और फिर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घायल एएसआई को तुरंत अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।


'10 से 12 लोगों ने की मारपीट'
एएसआई विक्रम पासवान ने बताया कि वे रात करीब दो बजे गश्त के दौरान दुकान बंद कराने पहुंचे थे। इसी दौरान पार्षद कलाम कुरैशी और उनके साथियों ने, जो शराब के नशे में थे, अचानक हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि हमलावरों की संख्या करीब दस से बारह थी, जिन्होंने मिलकर पुलिस टीम पर हमला किया और फिर मौके से भाग निकले।

ये भी पढ़ें: लव मैरिज का दर्दनाक अंत, पत्नी की जिद ने ली पति की जान, युवक ने सुसाइड का वीडियो बनाकर भेजा

'दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा'
इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गया पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

खबर रहा असर
अमर उजाला डिजिटल में खबर प्रकाशित होने के बाद गयाजी नगर निगम के वार्ड संख्या 38 के पार्षद कलाम कुरैशी ने मोबाइल फोन पर संपर्क किया। उन्होंने कहा कि पुलिस के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार नहीं किया गया और न ही वे शराब के नशे में थे। उनका आरोप है कि दरोगा ही शराब के नशे में थे और एक युवक को पकड़कर पीट रहे थे। पार्षद होने के नाते उन्होंने इसका विरोध किया, जिस पर पुलिस उनसे ही उलझ गई। उन्होंने कहा कि उनके साथ कोई मारपीट नहीं हुई, यह सब नाटक है। मामले की जांच वरीय पुलिस अधिकारी कर रहे हैं और सच्चाई जल्द सामने आ जाएगी। उन्होंने वायरल वीडियो देखने की भी बात कही, जिसमें पुलिस की हरकतें स्पष्ट नजर आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed