सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   IT Department conducted simultaneous surveys at residence and rice mill of paddy trader Rajesh Gupta in Gaya

Bihar: गयाजी में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, धान कारोबारी राजेश गुप्ता के आवास और राइस मिल पर एक साथ सर्वे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 29 Jan 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
सार

Gayaji News: गयाजी में आयकर विभाग ने धान कारोबारी राजेश गुप्ता के आवास और राइस मिल पर एक साथ सर्वे किया। पटना से आई विशेष टीम दस्तावेजों की जांच में जुटी है। कार्रवाई को फिलहाल सर्वे बताया गया है।

IT Department conducted simultaneous surveys at residence and rice mill of paddy trader Rajesh Gupta in Gaya
गयाजी में धान-चावल कारोबारी के आवास पर आईटी विभाग का सर्वे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गयाजी शहर में गुरुवार की सुबह आयकर विभाग की टीम ने धान और चावल कारोबार से जुड़े बड़े कारोबारी राजेश गुप्ता के ठिकानों पर सर्वे कार्रवाई शुरू की। यह कार्रवाई एक साथ उनके आवास और राइस मिल पर की गई, जो दिनभर जारी रही।

Trending Videos

 
आवास और राइस मिल दोनों जगह दस्तावेजों की पड़ताल
जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरानी गोदाम स्थित राजेश गुप्ता के आवास और बुनियादगंज थाना क्षेत्र के कुर्मी टोला में स्थित उनकी राइस मिल में आयकर विभाग की टीम ने जांच की। टीम ने कारोबार से जुड़े कागजात, लेन-देन के रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की गहन पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सुरक्षा के कड़े इंतजाम, आवाजाही पर रोक
सर्वे के दौरान आयकर विभाग की टीम के साथ सीआईएसएफ के जवान भी तैनात रहे। आवास और राइस मिल के आसपास सुरक्षा घेरा बना दिया गया और बाहरी लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई, जिससे जांच प्रक्रिया बाधित न हो।
 
पटना से आई विशेष टीम कर रही कार्रवाई
सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई पटना से आई आयकर विभाग की विशेष टीम द्वारा की जा रही है। स्थानीय प्रमंडलीय टीम को इस सर्वे से अलग रखा गया है, जिसके कारण स्थानीय अधिकारियों ने मामले में सीमित जानकारी होने की बात कही।

पढ़ें- UP Vigilance Raids: आय से अधिक संपत्ति मामले में बिहार-झारखंड में कई ठिकानों पर छापामारी, एक साथ शुरू हुई जांच
 
कई राज्यों तक फैला है कारोबारी का नेटवर्क
राजेश गुप्ता गयाजी के प्रमुख धान–चावल कारोबारियों में गिने जाते हैं। धान सीजन के दौरान वे किसानों से बड़े पैमाने पर खरीद करते हैं। फिर चावल की आपूर्ति उड़ीसा, केरल, कर्नाटक सहित कई राज्यों में करते हैं। उनकी राइस मिल में मिलिंग के बाद चावल विभिन्न बाजारों में भेजा जाता है।
 
सर्वे के बाद ही निकलेगा कोई निष्कर्ष
सूत्रों ने बताया कि फिलहाल इस कार्रवाई को छापामारी नहीं बल्कि सर्वे बताया जा रहा है। आयकर विभाग की टीम दस्तावेजों के विश्लेषण के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचेगी। विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि सर्वे के दौरान राजेश गुप्ता अपने आवास पर मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed