{"_id":"69c3f1cf2dc587184309842c","slug":"minister-ramkripal-yadav-and-mla-anant-singh-visit-former-minister-rajballabh-yadavs-family-in-nawada-to-offer-condolences-gaya-news-c-1-1-noi1516-4090378-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव के घर शोक की लहर, बेटे की मौत पर रामकृपाल और अनंत सिंह ने दी सांत्वना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव के घर शोक की लहर, बेटे की मौत पर रामकृपाल और अनंत सिंह ने दी सांत्वना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 08:39 PM IST
विज्ञापन
सार
नवादा के पथरा इंग्लिश गांव में पूर्व मंत्री राजबल्लभ प्रसाद यादव के पुत्र अखिलेश यादव की सड़क हादसे में हुई मौत के बाद शोक का माहौल बना हुआ है। बुधवार को मंत्री रामकृपाल यादव और विधायक अनंत सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि उनके आवास पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।
राजबल्लभ प्रसाद यादव से मिलते मोकामा विधायक अनंत सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
नवादा जिले के पथरा इंग्लिश गांव में पूर्व राज्य मंत्री राजबल्लभ प्रसाद यादव के आवास पर बुधवार को शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। लोग लगातार उनके घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दे रहे हैं। इसी दौरान बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव और मोकामा के विधायक अनंत सिंह भी उनके आवास पहुंचे। दोनों नेताओं ने परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना प्रकट की और दुख की इस घड़ी में साथ खड़े रहने का भरोसा दिया।
सड़क हादसे में बेटे की हुई थी मौत
यह मुलाकात पूर्व मंत्री के पुत्र अखिलेश यादव की हाल ही में सड़क दुर्घटना में हुई असामयिक मृत्यु के बाद की गई। इस दुखद घटना से पूरा परिवार अभी भी सदमे में है। जानकारी के अनुसार, 19 मार्च को सड़क हादसे में अखिलेश यादव का निधन हो गया था, जिसके बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।
जेल से रिहा होने के बाद पहुंचे अनंत सिंह
बताया जा रहा है कि विधायक अनंत सिंह हाल ही में जेल से रिहा हुए थे। रिहाई के बाद पहले वे अपने आवास गए, फिर बड़हिया माता के दर्शन किए और इसके बाद अपने पैतृक घर पहुंचे। बुधवार को वे वहां से सीधे नवादा पहुंचे और पथरा इंग्लिश स्थित पूर्व मंत्री के आवास पर जाकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। करीब आधे घंटे तक चली बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने इस कठिन समय में हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिया। इस दौरान मंत्री रामकृपाल यादव ने भी परिजनों से बातचीत कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
ये भी पढ़ें: सीएम नीतीश ने अपने सांसद पर की कार्रवाई, गिरधारी यादव को जदयू ने नोटिस भेजा; जानिए पूरा मामला
श्रवण कुमार भी पहुंचे, लगातार आ रहे लोग
बुधवार को परिवहन मंत्री श्रवण कुमार भी पूर्व मंत्री के पैतृक आवास पहुंचे और परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। इस घटना के बाद लगातार जनप्रतिनिधि, समर्थक और शुभचिंतक परिवार से मिलने पहुंच रहे हैं। विधायक अनंत सिंह लगभग 50 वाहनों के काफिले के साथ पहुंचे, जिससे गांव में काफी हलचल और भीड़ देखी गई। मौके पर विभा देवी भी मौजूद रहीं और आने वाले लोगों से मिलकर उनका आभार जताती नजर आईं। इस दौरान पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना रहा। लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने की कामना की।
Trending Videos