{"_id":"698abed4215b6facb60398c0","slug":"tamil-nadu-governor-r-n-ravi-performed-pind-daan-in-gayaji-the-city-of-salvation-today-bihar-news-gaya-news-c-1-1-noi1233-3935255-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि ने गया में पूर्वजों की शांति के लिए किया पिंडदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि ने गया में पूर्वजों की शांति के लिए किया पिंडदान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 02:28 PM IST
विज्ञापन
सार
तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि ने विष्णुपद मंदिर में अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान और पूजा-अर्चना की। उन्होंने विष्णुपद मंदिर, फल्गु नदी और अक्षयवट पर विधिवत अनुष्ठान संपन्न कराया।
तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मोक्ष और ज्ञान की नगरी गया में मंगलवार को तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि ने अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान और पूजा-अर्चना की। विष्णुपद मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हुए इस अनुष्ठान में श्रद्धा और परंपरा का अनोखा संगम देखने को मिला। विष्णुपद मंदिर प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्य मणिलाल बारिक ने बताया कि राज्यपाल ने अपने पिता, माता, नानी, ससुर, मासी, बुआ और अन्य स्वजनों की आत्मा की शांति के लिए पिंड अर्पित किए। उन्होंने गया के तीन प्रमुख तीर्थस्थलों – विष्णुपद मंदिर, फल्गु नदी और अक्षयवट – पर शास्त्रोक्त विधि से पिंडदान कराया।
अनुष्ठान के दौरान वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ रुद्राक्ष अभिषेक, जलाभिषेक और मध्य अभिषेक की पूजा भी संपन्न हुई, जिससे पूरा वातावरण श्रद्धामय और आध्यात्मिक बना रहा। मंदिर प्रशासन और प्रबंध समिति ने पूजा-अर्चना और पिंडदान के लिए विशेष तैयारियां की थीं। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ धार्मिक परंपराओं का भी विशेष ध्यान रखा गया।
ये भी पढ़ें- Rohini Acharya: 'महिलाओं के प्रति मानसिक-वैचारिक कुंठा से ग्रस्त हैं नीतीश', विधानसभा में CM की किस बात पर भड़कीं रोहिणी?
पिंडदान और पूजा-अर्चना के समापन पर विष्णुपद मंदिर कमेटी ने राज्यपाल आर.एन. रवि को विष्णु चरण और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी और पुत्री भी उपस्थित रहीं। राज्यपाल ने गया आगमन के दौरान बोधगया स्थित अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त महाबोधि मंदिर में भी भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना की। उन्होंने वहां ध्यान कर शांति, करुणा और विश्व बंधुत्व का संदेश ग्रहण किया। कार्यक्रम पूरी तरह से पारंपरिक, अनुशासित और श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें स्थानीय श्रद्धालु और मंदिर कर्मी भी शामिल रहे।
Trending Videos