{"_id":"69c7dc70b045354b8100931c","slug":"25-year-old-woman-dies-under-suspicious-circumstances-dowry-death-suspected-husband-detained-kosi-news-c-1-1-noi1476-4100615-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सहरसा में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या की आशंका में पति-जेठ हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सहरसा में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या की आशंका में पति-जेठ हिरासत में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
Published by: कोसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 09:36 PM IST
विज्ञापन
सार
सहरसा के चिरैया थाना क्षेत्र में एक 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। पुलिस इसे दहेज हत्या मानते हुए पति और जेठ को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मृतिका (फाइल फोटो)
विज्ञापन
विस्तार
सहरसा जिले के चिरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत चिकनी टोला गांव में शनिवार को एक 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान मोनू चौधरी की पत्नी सुलो देवी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। शुरुआती जांच में पुलिस इसे दहेज हत्या का मामला मान रही है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति और भैसूर (जेठ) को हिरासत में ले पुछताछ कर रही है।
आठ माह के मासूम से छिना मां का आंचल
जानकारी के अनुसार, मोनू चौधरी की शादी करीब दो वर्ष पूर्व चिरैया थाना क्षेत्र के ही सौथी गांव में सुलो देवी के साथ हुई थी। मृतका का मायका और ससुराल दोनों एक-दूसरे के करीब होने के कारण घटना के तुरंत बाद दोनों गांवों में कोहराम मच गया। सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि मृतका का एक आठ महीने का मासूम बेटा है, जो अब हमेशा के लिए अपनी मां के साये से वंचित हो गया है। बच्चे की सूरत देख वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं।
पति और भैसूर पुलिस हिरासत में
घटना की सूचना मिलते ही सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर और चिरैया थाना अध्यक्ष इंद्रजीत तांती अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस टीम ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मृतका के पति मोनू चौधरी और भैसूर फांटुस चौधरी को पुलिस अभिरक्षा (हिरासत) में ले लिया है और उनसे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।
ये भी पढ़ें- Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत, एक अब भी लापता; मेला देखकर लौट रहे थे घर
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
मौके पर मौजूद डीएसपी मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि घटनास्थल के हालात देखने के बाद प्रथम दृष्टया यह मामला दहेज हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस हर एंगल से मामले की बारीकी से जांच कर रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
सुलो देवी की मौत के बाद से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है और स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर खासा आक्रोश है। पुलिस ने आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos