सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saharsa Crime: Bloody clash over children's dispute, elderly woman beaten to death with sticks

Bihar Crime: बच्चों के विवाद में खूनी खेल, बुजुर्ग महिला की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या; परिजनों में मचा कोहराम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Sat, 10 Jan 2026 04:09 PM IST
विज्ञापन
सार

Saharsa Crime: सहरसा में बच्चों के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें पड़ोसियों की पिटाई से 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि बीच-बचाव करने पर पड़ोसी दिनेश राम पक्ष ने लाठी-डंडे से जानलेवा हमला किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Saharsa Crime: Bloody clash over children's dispute, elderly woman beaten to death with sticks
मृतक मन्नका देवी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

सहरसा में बच्चों के खेल-खेल में हुए मामूली विवाद ने भयानक रूप ले लिया। जिले के महिषी थाना क्षेत्र में बच्चों के झगड़े में बीच-बचाव करने गई एक बुजुर्ग महिला की पड़ोसियों ने लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी। शनिवार को इलाज के दौरान सदर अस्पताल में महिला ने दम तोड़ दिया।

Trending Videos


क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, घटना महिषी थाना क्षेत्र के सरोनी वार्ड नंबर-2 की है। मृतका की पहचान गोरेलाल चौपाल की 65 वर्षीय पत्नी मन्नका देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि गोरेलाल चौपाल का पोता और पड़ोस में रहने वाले दिनेश राम का बच्चा घर के पास खेल रहे थे। इसी दौरान दोनों बच्चों में किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीच-बचाव करने के दौरान गई जान
बच्चों का विवाद बढ़ता देख घर के बड़े बुजुर्ग मामले को शांत कराने पहुंचे। आरोप है कि जैसे ही मन्नका देवी बीच-बचाव करने गईं, पड़ोसी दिनेश राम और उनके परिवार वालों ने उन पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में वह बुरी तरह जख्मी हो गईं। आनन-फानन में परिजन उन्हें इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- Bihar: निजी अस्पताल पर सड़क हादसे में घायल युवक का पैर काटने का आरोप, पैसे वसूलने के लिए 13 दिन तक बनाया बंधक

पुलिस कर रही जांच
बुजुर्ग महिला की मौत से पूरे परिवार में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई है। महिषी थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और पुलिस तहकीकात में जुटी है। उन्होंने कहा कि मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed