सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar Election: Chirag Paswan took a dig at RJD MLA Yusuf Salahuddin news in Hindi

Bihar Election: 'पिता सांसद-बेटा विधायक, फिर भी विकास शून्य’, चिराग पासवान का विधायक युसूफ सलाउद्दीन पर तंज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 23 Oct 2025 05:08 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar Election: सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के कोसी दियारा में लोजपा (रामविलास) सुप्रीमो चिराग पासवान की एक चुनावी सभा आयोजित की गई। सभा में उन्होंने निवर्तमान विधायक व अपने ही पार्टी के पूर्व सांसद चौधरी महबूब अली कैसर पर तंज कसते हुए हमलावर नजर आए।

Bihar Election: Chirag Paswan took a dig at RJD MLA Yusuf Salahuddin news in Hindi
चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सुप्रीमो और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में चुनावी सभाओं का दौर तेज कर दिया है। इसी क्रम में चिराग पासवान गुरुवार को सहरसा जिले की सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा सीट पहुंचे, जहां उन्होंने एनडीए प्रत्याशी संजय कुमार सिंह के पक्ष में जोरदार अपील की।

Trending Videos

अपने संबोधन के दौरान चिराग पासवान ने न सिर्फ एनडीए उम्मीदवार की ईमानदारी की गारंटी ली, बल्कि क्षेत्र के निवर्तमान विधायक युसूफ सलाउद्दीन (राजद) और उनके पिता पूर्व सांसद चौधरी महबूब कैशर पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सवाल उठाया कि एक ही परिवार के पिता के सांसद और बेटे के विधायक रहने के बावजूद सिमरी बख्तियारपुर में स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे मूलभूत क्षेत्र बदहाल क्यों रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिमरी बख्तियारपुर में चिराग पासवान की चुनावी सभा
चिराग पासवान सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा सीट के सलखुआ प्रखंड स्थित कविराधाप कोसी उच्च विद्यालय मैदान में हेलीकॉप्टर से उतरे। यहां उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि संजय कुमार सिंह को बड़ी ही सोच और समझकर उम्मीदवार बनाया गया है क्योंकि उनकी ईमानदारी और निष्ठा पार्टी के प्रति अच्छी है। चिराग पासवान ने निवर्तमान विधायक युसूफ सलाउद्दीन और उनके पिता चौधरी महबूब कैशर के कार्यकाल पर सीधे सवाल उठाए।


पढ़ें:  'हम जहां-जहां जा रहे हैं, लोग NDA के साथ खड़े हैं', बोचहा में बोले चिराग; विरोधियों पर निशाना

पूर्व सांसद पर निशाना
उन्होंने जिक्र किया कि चौधरी महबूब कैशर लोजपा के टिकट पर संसद पहुंचे थे, लेकिन उन्होंने सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्रों में विकास के लिए कोई काम नहीं किया। इसी वजह से उन्हें पिछली बार लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया गया था। चिराग पासवान ने कहा कि उनके बेटे (युसूफ सलाउद्दीन) वर्तमान में विधायक हैं, लेकिन उनके द्वारा भी इस इलाके में कोई काम नहीं किया गया है।

स्वास्थ्य और शिक्षा का मुद्दा
चिराग पासवान ने सवाल उठाते हुए कहा कि पिता सांसद और बेटे के विधायक रहने के बावजूद भी क्षेत्र में स्वास्थ्य और शिक्षा बदहाल रही। क्या यही इनकी उपलब्धि है? उन्होंने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि विपक्ष के नेताओं की नियत सही नहीं थी, जिस वजह से विकास के तमाम काम अधूरे रह गए।

'रामविलास पासवान को पीठ में भोंका खंजर'
चुनावी सभा के दौरान चिराग पासवान ने चौधरी महबूब कैशर के राजनीतिक फैसलों पर भी व्यक्तिगत वार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि चौधरी महबूब कैशर ने उनके पिता स्वर्गीय रामविलास पासवान के विचारों को कुचलने का काम किया और उनकी पीठ में खंजर भोंका। चिराग पासवान ने इस दौरान जनता से एनडीए के पक्ष में एकजुट होकर मतदान करने की अपील की और दावा किया कि बिहार में इस बार एनडीए भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। इस चुनावी सभा में चिराग पासवान के साथ खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा और सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा सीट से एनडीए (लोजपा रामविलास) के प्रत्याशी संजय कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed