सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: 16 Bloody struggle for a sliding ground, save the father's daughter's head, video viral

Bihar news: जमीन के लिए खूनी संघर्ष, पिता को बचाने आई बेटी का सिर फोड़ा, वीडियो वायरल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Sun, 28 Dec 2025 02:11 PM IST
विज्ञापन
सार

सहरसा नगर निगम के वार्ड 44 में 16 धुर जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए, विवाद मारपीट में बदल गया। इस दौरान पिता को बचाने दौड़ी 16 वर्षीय ऐरम आसिया बुरी तरह घायल हो गई।

Bihar News: 16 Bloody struggle for a sliding ground, save the father's daughter's head, video viral
सदर अस्पताल में इलाजरत किशोरी
विज्ञापन

विस्तार

सहरसा नगर निगम के वार्ड नंबर 44 में शनिवार दोपहर जमीनी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। 16 धुर जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई। इस खूनी संघर्ष में 16 वर्षीय किशोरी ऐरम आसिया गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो रविवार सुबह सामने आया, जिसमें मारपीट की भयावह तस्वीरें देखी जा सकती हैं।
Trending Videos


पीड़ित मोजम्मिल आलम ने बताया कि शनिवार को वे अपनी 16 धुर जमीन पर बाउंड्री वॉल का निर्माण करवा रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के मोहम्मद खलील हसन अपने कुछ सहयोगियों के साथ वहां आ गए। खलील हसन ने जमीन पर अपना दावा ठोकते हुए निर्माण कार्य का विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों में पहले तीखी नोकझोंक हुई, जो देखते ही देखते लाठी-डंडों की लड़ाई में बदल गई। मोजम्मिल आलम को घिरता देख उनकी 16 वर्षीय बेटी ऐरम आसिया बीच-बचाव करने पहुंची। आरोप है कि इसी दौरान हमलावरों ने बांस के बल्ले से उसके सिर पर वार कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने के बाद वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी।

परिजन आनन-फानन में घायल किशोरी को लेकर सहरसा सदर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों के मुताबिक, किशोरी के सिर में गहरी चोटें आई हैं। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है, लेकिन गनीमत यह है कि वह खतरे से बाहर है।

पढे़ं:  देशभर के वेब जर्नलिस्ट जुटे बिहार में, डिजिटल और सोशल मीडिया की खूबी-चुनौतियों पर चर्चा हुई

घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष ने सदर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि मारपीट की घटना का आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो व साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed